गुमला में नो एंट्री के बावजूद शहर में घुसा ट्रक:सब्जी खरीदकर सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, पैर तीन जगह से टूटा; रिम्स रेफर

गुमला में नो एंट्री के बावजूद शहर में घुसा ट्रक:सब्जी खरीदकर सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, पैर तीन जगह से टूटा; रिम्स रेफर

गुमला के सिंसई रोड स्थित डुमरटोली मोड़ के पास एक कंटेनर ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे में गांधीनगर निवासी 30 वर्षीय कल्याण कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वे बाजार से सब्जी खरीदकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान टावर चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में कल्याण का पैर तीन जगह से टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। कुछ लोगों ने भाग रहे कंटेनर का पीछा भी किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से वाहन लेकर निकल गया। बाजार के दिन रहती है नो एंट्री हादसे के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंगलवार को गुमला में बाजार था। इस कारण सिंसई रोड समेत शहर के कई इलाकों में लोगों की आवाजाही अधिक थी। सड़क किनारे सब्जियों की बिक्री भी होती है। इससे सड़क पर भीड़ और जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में बड़े वाहनों के प्रवेश पर नो एंट्री लागू रहती है। इसके बावजूद कंटेनर ट्रक शहर के भीतर पहुंच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती जरूरी है। नो एंट्री के नियमों का पालन नहीं होने से आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। 15 दिन पहले बोलेरो हादसे में गई थी एक व्यक्ति की जान इस घटना के करीब 15 दिन पहले भी एक अनियंत्रित बोलेरो ने दो अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटना की थी। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। उस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी थी। अब कंटेनर की चपेट में आने से युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर बहस तेज कर दी है। लोगों का कहना है कि शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और नो एंट्री के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए। साथ ही दुर्घटना के बाद फरार होने वाले चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार वाले क्षेत्रों में यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए। गुमला के सिंसई रोड स्थित डुमरटोली मोड़ के पास एक कंटेनर ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे में गांधीनगर निवासी 30 वर्षीय कल्याण कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वे बाजार से सब्जी खरीदकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान टावर चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में कल्याण का पैर तीन जगह से टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। कुछ लोगों ने भाग रहे कंटेनर का पीछा भी किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से वाहन लेकर निकल गया। बाजार के दिन रहती है नो एंट्री हादसे के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंगलवार को गुमला में बाजार था। इस कारण सिंसई रोड समेत शहर के कई इलाकों में लोगों की आवाजाही अधिक थी। सड़क किनारे सब्जियों की बिक्री भी होती है। इससे सड़क पर भीड़ और जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में बड़े वाहनों के प्रवेश पर नो एंट्री लागू रहती है। इसके बावजूद कंटेनर ट्रक शहर के भीतर पहुंच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती जरूरी है। नो एंट्री के नियमों का पालन नहीं होने से आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। 15 दिन पहले बोलेरो हादसे में गई थी एक व्यक्ति की जान इस घटना के करीब 15 दिन पहले भी एक अनियंत्रित बोलेरो ने दो अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटना की थी। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। उस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी थी। अब कंटेनर की चपेट में आने से युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर बहस तेज कर दी है। लोगों का कहना है कि शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और नो एंट्री के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए। साथ ही दुर्घटना के बाद फरार होने वाले चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार वाले क्षेत्रों में यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *