वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश का स्कोर 148/3:शादमान इस्लाम की फिफ्टी; मुशफिकुर पहले टेस्ट से बाहर

वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश का स्कोर 148/3:शादमान इस्लाम की फिफ्टी; मुशफिकुर पहले टेस्ट से बाहर

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन दूसरे सेशन तक 3 विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। मीरपुर में बुधवार को बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर शादमान इस्लाम 65 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ तौहीद हृदोय 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। वे उंगली की चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं। शादमान ने 133 गेंदों पर बनाए 65 रन शादमान इस्लाम ने 133 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 65 रन बनाए हैं। वहीं, तौहीद हृदोय ने 49 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हो चुकी है। वॉरिकन ने झटके 2 विकेट बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 9 रन के स्कोर पर तंजीद हसन का विकेट गंवा दिया। वे 23 गेंदों पर 7 रन बनाकर जेडन सील्स की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद शादमान और मोमिनुल हक ने दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। मोमिनुल 28 रन बनाकर जोमेल वॉरिकन का शिकार बने। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी वॉरिकन ने LBW किया। वेस्टइंडीज की ओर से वॉरिकन ने 2 और सील्स ने 1 विकेट लिया। यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में बांग्लादेश के बाकी बचे छह टेस्ट मैचों का हिस्सा है। पहली बार फाइनल में पहुंचने के लिए उसे बाकी मैचों में चार जीत और कम से कम एक ड्रॉ की जरूरत है। बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन दूसरे सेशन तक 3 विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। मीरपुर में बुधवार को बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर शादमान इस्लाम 65 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ तौहीद हृदोय 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। वे उंगली की चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं। शादमान ने 133 गेंदों पर बनाए 65 रन शादमान इस्लाम ने 133 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 65 रन बनाए हैं। वहीं, तौहीद हृदोय ने 49 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हो चुकी है। वॉरिकन ने झटके 2 विकेट बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 9 रन के स्कोर पर तंजीद हसन का विकेट गंवा दिया। वे 23 गेंदों पर 7 रन बनाकर जेडन सील्स की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद शादमान और मोमिनुल हक ने दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। मोमिनुल 28 रन बनाकर जोमेल वॉरिकन का शिकार बने। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी वॉरिकन ने LBW किया। वेस्टइंडीज की ओर से वॉरिकन ने 2 और सील्स ने 1 विकेट लिया। यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में बांग्लादेश के बाकी बचे छह टेस्ट मैचों का हिस्सा है। पहली बार फाइनल में पहुंचने के लिए उसे बाकी मैचों में चार जीत और कम से कम एक ड्रॉ की जरूरत है।

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *