कैमूर में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर जिला प्रशासन और बिहार सरकार ने 50 सदस्यीय दल को गुजरात के एकता नगर भेजा है। इस दल में जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी, शारीरिक शिक्षक और समाज सेवी शामिल हैं। सभी प्रतिभागी पहले कैमूर से पटना पहुंचेंगे, फिर वहां से विशेष ट्रेन से एकता नगर जाएंगे। यह दल केंद्र सरकार के ‘रन फॉर यूनिटी’ और सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लेगा। संस्कृति और जीवनशैली को करीब से समझेंगे शारीरिक शिक्षक महाबीर कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने उन्हें यह मौका दिया है। समाज सेवी शिवम कुमार ने कहा कि वे वहां की लोक संस्कृति और जीवनशैली को करीब से समझेंगे। शिवम कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद नागरिकों में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत करना है। कैमूर जिले का प्रतिनिधित्व करना सभी के लिए गर्व की बात है। कैमूर में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर जिला प्रशासन और बिहार सरकार ने 50 सदस्यीय दल को गुजरात के एकता नगर भेजा है। इस दल में जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी, शारीरिक शिक्षक और समाज सेवी शामिल हैं। सभी प्रतिभागी पहले कैमूर से पटना पहुंचेंगे, फिर वहां से विशेष ट्रेन से एकता नगर जाएंगे। यह दल केंद्र सरकार के ‘रन फॉर यूनिटी’ और सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लेगा। संस्कृति और जीवनशैली को करीब से समझेंगे शारीरिक शिक्षक महाबीर कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने उन्हें यह मौका दिया है। समाज सेवी शिवम कुमार ने कहा कि वे वहां की लोक संस्कृति और जीवनशैली को करीब से समझेंगे। शिवम कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद नागरिकों में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत करना है। कैमूर जिले का प्रतिनिधित्व करना सभी के लिए गर्व की बात है।

