अलीगढ़ में H1N1 के 2 नए केस, कुल संक्रमित 73:60 मरीज ठीक हुए, 7 का घर पर चल रहा इलाज, अब तक 289 लोगों की जांच

अलीगढ़ में H1N1 के 2 नए केस, कुल संक्रमित 73:60 मरीज ठीक हुए, 7 का घर पर चल रहा इलाज, अब तक 289 लोगों की जांच

जिले में H1N1 संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक जिले में H1N1 के कुल 73 केस मिल चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें से 60 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 7 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
सीएमओ डॉ. आरएन सिंह के अनुसार, 23 सितंबर तक जिले में H1N1 की जांच के लिए कुल 289 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 73 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो नए केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की निगरानी शुरू कर दी है।
103 फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से H1N1 से बचाव के लिए अब तक 103 फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है। विभाग का कहना है कि संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सीएमओ के अनुसार H1N1 के उपचार के लिए जरूरी दवाएं स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध हैं। वर्तमान में दवाओं की कोई कमी नहीं है। घर पर उपचार करा रहे मरीजों की भी निगरानी की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *