मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के बेनीबाद थाना क्षेत्र में एक ऑटो से विदेशी शराब पकड़ी गई। पुलिस ने केवटसा एनएच-27 से शराब ले जा रहे ऑटो चालक को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी मनोज कुमार साह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि केवटसा चौक से आगे एक लाइन होटल के पास पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान 45 बोतल विदेशी शराब से लदे ऑटो को पकड़ा गया। मौके से ऑटो चालक मनोज कुमार साह को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी मनोज कुमार साह ने पुलिस को बताया कि वह जीरोमाइल से पान मसाला की तीन थैलियों में विदेशी शराब की बोतलें भरकर ले जा रहा था। उसने बताया कि वह किसी तस्कर के कहने पर यह खेप दरभंगा पहुंचाने जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब की यह खेप तस्करी के लिए दरभंगा ले जाई जा रही थी। मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया गया है। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के बेनीबाद थाना क्षेत्र में एक ऑटो से विदेशी शराब पकड़ी गई। पुलिस ने केवटसा एनएच-27 से शराब ले जा रहे ऑटो चालक को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी मनोज कुमार साह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि केवटसा चौक से आगे एक लाइन होटल के पास पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान 45 बोतल विदेशी शराब से लदे ऑटो को पकड़ा गया। मौके से ऑटो चालक मनोज कुमार साह को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी मनोज कुमार साह ने पुलिस को बताया कि वह जीरोमाइल से पान मसाला की तीन थैलियों में विदेशी शराब की बोतलें भरकर ले जा रहा था। उसने बताया कि वह किसी तस्कर के कहने पर यह खेप दरभंगा पहुंचाने जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब की यह खेप तस्करी के लिए दरभंगा ले जाई जा रही थी। मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया गया है।

