बोचहां- 20 पंचायतों में ‘आवास प्लस-2024’ के लिए ग्रामसभा शुरू:सहिला रामपुर में सूची को मिली मंजूरी, गरीबों को मिलेगी प्राथमिकता

बोचहां- 20 पंचायतों में ‘आवास प्लस-2024’ के लिए ग्रामसभा शुरू:सहिला रामपुर में सूची को मिली मंजूरी, गरीबों को मिलेगी प्राथमिकता

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची को ग्रामसभा से मंजूरी दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रखंड कार्यालय ने 20 पंचायतों में 22 से 28 सितंबर तक ग्रामसभा आयोजित करने का आदेश जारी किया है। इसी कड़ी में बुधवार को सहिला रामपुर पंचायत कार्यालय में मुखिया पानो देवी की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। पंचायत सचिव कमल पासवान ने इसका संचालन किया। बैठक में आवास योजना की तैयार सूची पर चर्चा हुई और पात्र परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ देने का प्रस्ताव पास किया गया। ग्रामसभा में दिव्यांग, गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ ही योजना के तय मापदंडों के अनुसार पात्र लोगों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों को सूची से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई। प्रखंड कार्यालय के आदेश के मुताबिक, ग्रामसभा से मंजूर सूची को मुखिया, पंचायत सचिव और संबंधित आवास सहायक की मंजूरी के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेजा जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। विभाग ने निर्देश दिया है कि ग्रामसभा में मंजूर सूची को तय प्रक्रिया के तहत समय पर उपलब्ध कराया जाए। प्रखंड कार्यालय के आदेश के अनुसार, अदिगोपालपुर, लोहसरी, मझौली, मैदापुर, देओगना, पतियासा, नरकटिया, सहिला रामपुर, सरफुद्दीनपुर, उन्सर, बल्थी रसूलपुर, गरहां, झपहां, नरमा, रामपुर जयपाल, विष्णुपुर जगदीश, भूताने, करनपुर उत्तरी, करनपुर दक्षिणी और कफेन चौधरी पंचायतों में 22 से 28 सितंबर के बीच ग्रामसभा होगी। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची को ग्रामसभा से मंजूरी दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रखंड कार्यालय ने 20 पंचायतों में 22 से 28 सितंबर तक ग्रामसभा आयोजित करने का आदेश जारी किया है। इसी कड़ी में बुधवार को सहिला रामपुर पंचायत कार्यालय में मुखिया पानो देवी की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। पंचायत सचिव कमल पासवान ने इसका संचालन किया। बैठक में आवास योजना की तैयार सूची पर चर्चा हुई और पात्र परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ देने का प्रस्ताव पास किया गया। ग्रामसभा में दिव्यांग, गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ ही योजना के तय मापदंडों के अनुसार पात्र लोगों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों को सूची से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई। प्रखंड कार्यालय के आदेश के मुताबिक, ग्रामसभा से मंजूर सूची को मुखिया, पंचायत सचिव और संबंधित आवास सहायक की मंजूरी के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेजा जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। विभाग ने निर्देश दिया है कि ग्रामसभा में मंजूर सूची को तय प्रक्रिया के तहत समय पर उपलब्ध कराया जाए। प्रखंड कार्यालय के आदेश के अनुसार, अदिगोपालपुर, लोहसरी, मझौली, मैदापुर, देओगना, पतियासा, नरकटिया, सहिला रामपुर, सरफुद्दीनपुर, उन्सर, बल्थी रसूलपुर, गरहां, झपहां, नरमा, रामपुर जयपाल, विष्णुपुर जगदीश, भूताने, करनपुर उत्तरी, करनपुर दक्षिणी और कफेन चौधरी पंचायतों में 22 से 28 सितंबर के बीच ग्रामसभा होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *