नवगछिया राजकीय रेल थाना को बुधवार को नई थाना प्रभारी मिल गईं। नेहा कुमारी ने नवगछिया रेल थाना के थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाल लिया है। उनके पदभार संभालने पर जीआरपी के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। वहीं, नवगछिया रेल थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी का तबादला किशनगंज रेल थाना कर दिया गया है। बुधवार को वे नवगछिया से रिलीव होकर किशनगंज के लिए रवाना हो गए। उनके तबादले पर रेल थाना परिसर में एक विदाई समारोह रखा गया। जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके कामों की तारीफ की और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में आरपीएफ इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार पासी, दारोगा रवि रजक, निक्की कुमारी, अजय कुमार के साथ जीआरपी और महेशखूंट थाना प्रभारी रामनरेश सिंह यादव समेत कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। नई थाना प्रभारी नेहा कुमारी के सामने अब नवगछिया रेल थाना क्षेत्र में रेल यात्रियों की सुरक्षा, अपराध कंट्रोल और रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी। नवगछिया राजकीय रेल थाना को बुधवार को नई थाना प्रभारी मिल गईं। नेहा कुमारी ने नवगछिया रेल थाना के थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाल लिया है। उनके पदभार संभालने पर जीआरपी के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। वहीं, नवगछिया रेल थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी का तबादला किशनगंज रेल थाना कर दिया गया है। बुधवार को वे नवगछिया से रिलीव होकर किशनगंज के लिए रवाना हो गए। उनके तबादले पर रेल थाना परिसर में एक विदाई समारोह रखा गया। जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके कामों की तारीफ की और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में आरपीएफ इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार पासी, दारोगा रवि रजक, निक्की कुमारी, अजय कुमार के साथ जीआरपी और महेशखूंट थाना प्रभारी रामनरेश सिंह यादव समेत कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। नई थाना प्रभारी नेहा कुमारी के सामने अब नवगछिया रेल थाना क्षेत्र में रेल यात्रियों की सुरक्षा, अपराध कंट्रोल और रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।

