जयनगर में श्री इंद्र पूजा मेला का शुभारंभ:पंडाल और देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र, नौ दशकों से हो रहा आयोजन

जयनगर में श्री इंद्र पूजा मेला का शुभारंभ:पंडाल और देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र, नौ दशकों से हो रहा आयोजन

जयनगर कमला रोड में श्री इंद्र समिति की देखरेख में कदम पूजा के साथ दस दिवसीय इंद्र पूजनोत्सव धार्मिक अनुष्ठान और मेले का बुधवार देर शाम शुभारंभ हुआ। आकर्षक पंडाल परिसर में पंडित आचार्य ने वैदिक मंत्रों के साथ आस्था और भक्ति भाव से पूजा अर्चना किया। समिति के संरक्षक सह पूर्व उप मुख्य पार्षद अशोक पासवान के नेतृत्व में पूजनोत्सव और मेले के उद्घाटन के लिए एक समारोह रखा गया। समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत कर सम्मान किया।उद्घाटन समारोह को वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह श्री इंद्र पूजन महोत्सव और मेला क्षेत्र में करीब नौ दशकों से आयोजित होता आ रहा है। दरभंगा महाराज ने इस पूजा और मेले की शुरुआत की थी।इसी धार्मिक परंपरा को कमला रोड में श्री इंद्र पूजा समिति द्वारा वर्षो से निभाया जा रहा है। पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।पंडाल के इंद्र भवन में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर भक्तिमय माहौल में पूजा-पाठ और आरती के साथ धूमधाम से पूजनोत्सव और मेला आयोजित किया गया है। देवी-देवताओं की प्रतिमाएं से दरबार भव्यता से सजाया गया है।मेला परिसर में मनोरंजन के लिए कई झूले और मीना बाजार भी लगाए गए हैं। यह पूजनोत्सव मेला मिथिलांचल में गौरवपूर्ण इतिहास रखता है।सीमांचल क्षेत्र में जयनगर का इंद्र पूजनोत्सव मेला हमेशा चर्चा में रहा है। आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ नेपाल से भी श्रद्धालु दर्शन करने और मेले का आनंद लेने आते हैं।उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पूजनोत्सव और मेले को सफल बनाने के लिए पूजा समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।पूजा पंडाल इंद्र भवन में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई है। इसमें बीडीओ राजीव रंजन कुमार, सीओ अखिलेश चौधरी, थाना अध्यक्ष रमन कुमार, मेला संरक्षक अशोक पासवान, राजेश सिंह, भूषण सिंह, प्रदीप प्रभाकर, अनुरंजन सिंह, संयोजक मनोज पासवान, अध्यक्ष विमलेश पासवान, सचिव वकील पासवान, शंभु प्रसाद,संतोष पंजियार, गुड्डू साह, हीरा मांझी, जिलानी आजाद, दिनेश वर्मा, अमित मांझी, शिबू महाजन समेत कई खास मेहमानों और पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मिलकर दीप प्रज्वलित नकर और फीता काटकर किया। जयनगर कमला रोड में श्री इंद्र समिति की देखरेख में कदम पूजा के साथ दस दिवसीय इंद्र पूजनोत्सव धार्मिक अनुष्ठान और मेले का बुधवार देर शाम शुभारंभ हुआ। आकर्षक पंडाल परिसर में पंडित आचार्य ने वैदिक मंत्रों के साथ आस्था और भक्ति भाव से पूजा अर्चना किया। समिति के संरक्षक सह पूर्व उप मुख्य पार्षद अशोक पासवान के नेतृत्व में पूजनोत्सव और मेले के उद्घाटन के लिए एक समारोह रखा गया। समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत कर सम्मान किया।उद्घाटन समारोह को वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह श्री इंद्र पूजन महोत्सव और मेला क्षेत्र में करीब नौ दशकों से आयोजित होता आ रहा है। दरभंगा महाराज ने इस पूजा और मेले की शुरुआत की थी।इसी धार्मिक परंपरा को कमला रोड में श्री इंद्र पूजा समिति द्वारा वर्षो से निभाया जा रहा है। पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।पंडाल के इंद्र भवन में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर भक्तिमय माहौल में पूजा-पाठ और आरती के साथ धूमधाम से पूजनोत्सव और मेला आयोजित किया गया है। देवी-देवताओं की प्रतिमाएं से दरबार भव्यता से सजाया गया है।मेला परिसर में मनोरंजन के लिए कई झूले और मीना बाजार भी लगाए गए हैं। यह पूजनोत्सव मेला मिथिलांचल में गौरवपूर्ण इतिहास रखता है।सीमांचल क्षेत्र में जयनगर का इंद्र पूजनोत्सव मेला हमेशा चर्चा में रहा है। आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ नेपाल से भी श्रद्धालु दर्शन करने और मेले का आनंद लेने आते हैं।उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पूजनोत्सव और मेले को सफल बनाने के लिए पूजा समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।पूजा पंडाल इंद्र भवन में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई है। इसमें बीडीओ राजीव रंजन कुमार, सीओ अखिलेश चौधरी, थाना अध्यक्ष रमन कुमार, मेला संरक्षक अशोक पासवान, राजेश सिंह, भूषण सिंह, प्रदीप प्रभाकर, अनुरंजन सिंह, संयोजक मनोज पासवान, अध्यक्ष विमलेश पासवान, सचिव वकील पासवान, शंभु प्रसाद,संतोष पंजियार, गुड्डू साह, हीरा मांझी, जिलानी आजाद, दिनेश वर्मा, अमित मांझी, शिबू महाजन समेत कई खास मेहमानों और पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मिलकर दीप प्रज्वलित नकर और फीता काटकर किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *