ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस ने दूसरे वनडे में इंडिया-ए को हराया:सीरीज 1-1 की बराबरी पर, टेस्ट मैच का वेन्यू बदला

ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस ने दूसरे वनडे में इंडिया-ए को हराया:सीरीज 1-1 की बराबरी पर, टेस्ट मैच का वेन्यू बदला

ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस ने दूसरे अनऑफिशियल वनडे में इंडिया-ए को 2 विकेट से हरा दिया। इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 338 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए ने 49.3 ओवर में 8 विकेट पर 341 रन बनाकर 3 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारत ने पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता था। वहीं, दोनों टीमों के बीच होने वाले अनऑफिशियल टेस्ट का वेन्यू बदल दिया गया है। पहले यह मैच धर्मशाला में खेला जाना था, लेकिन अब मोहाली में होगा। यास्तिका भाटिया का शतक भारत के लिए कप्तान यास्तिका भाटिया ने 84 गेंदों पर 112 रन की शतकीय पारी खेली। तेजल हसबनिस ने 66 गेंदों पर 60 और अनुष्का शर्मा ने नाबाद 60 रन बनाए। तनीषा सिंह ने 37 और प्रिया पूनिया ने 36 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर तीन अर्धशतक लगे ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से अनिका लियरॉयड ने 29 गेंदों पर 54 और चार्ली नॉट ने 37 गेंदों पर 63 रन बनाए। कप्तान ताहलिया विल्सन ने 77 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली, जबकि मिली इलिंगवर्थ ने 14 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। भारत की ओर से मिन्नू मणि ने 48 रन देकर 3 विकेट लिए। सायली सतघरे ने 2 विकेट लिए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया-ए ने 3 गेंद बाकी रहते 339 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। बारिश के कारण आउटफील्ड और मैदान प्रभावित धर्मशाला में लंबे समय तक हुई बारिश के कारण आउटफील्ड और मैदान प्रभावित होने के चलते यह फैसला लिया गया है। BCCI ने बुधवार को वेन्यू बदलने का ऐलान किया। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 12 सितंबर से शुरू हुई थी, जिसमें तीन टी-20, तीन वनडे और एक रेड-बॉल मैच खेला जाना है। मोहाली में होंगे सीरीज के सभी मैच अब तक सीरीज के सभी मुकाबले मोहाली में ही खेले गए हैं। इनमें नए और पुराने, दोनों स्टेडियम का इस्तेमाल हुआ है। यह मुकाबला सीरीज का एकमात्र मल्टी-डे मैच है। BCCI ने रिलीज जारी कर बताया कि चार दिवसीय मैच 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक PCA IS बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में होगा। धर्मशाला के आउटफील्ड पर पहले भी उठे सवाल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने धर्मशाला के आउटफील्ड की आलोचना की थी। इसके बाद HPCA ने आउटफील्ड की समस्या दूर की थी। धर्मशाला स्टेडियम भारत के उन चुनिंदा मैदानों में है, जहां सब-एयर ड्रेनेज सिस्टम लगा है। इस सिस्टम का मकसद तेज बारिश के बाद आउटफील्ड को 15 से 20 मिनट में खेलने लायक बनाना है। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रेयस अय्यर को टी-20 रैंकिंग में 7 स्थान का फायदा टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर को ICC की नई टी-20 बैटिंग रैंकिंग में 7 स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज और जापान के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिला है। पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *