यूपीआईटीएस में दिखेगी काशी की विरासत:ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में प्रदर्शनी, बनारसी साड़ी हस्तशिल्प को नया बाजार

यूपीआईटीएस में दिखेगी काशी की विरासत:ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में प्रदर्शनी, बनारसी साड़ी हस्तशिल्प को नया बाजार

काशी अपनी प्राचीन विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और आधुनिक बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार उत्पादों को यूपीआईटीएस में प्रदर्शित करेगी। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित ट्रेड शो के चौथे संस्करण में काशी के उत्पाद देश-विदेश के खरीदारों के सामने प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें बनारसी सिल्क साड़ी, लकड़ी के खिलौने, गुलाबी मीनाकारी, सॉफ्ट स्टोन जाली वर्क और हस्तनिर्मित सिल्क उत्पाद शामिल हैं। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि वाराणसी से 45 उद्यमियों ने ट्रेड शो में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें ओडीओपी, एमएसएमई, जीआई उत्पाद, निर्यातक और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से जुड़ी महिला उद्यमी शामिल हैं। ओडीओसी के तहत लौंगलता, तिरंगा बर्फी और बनारसी पान भी उपलब्ध रहेगा। आयोजन से स्थानीय उद्यमियों और हस्तशिल्पियों को बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *