डिंडौरी; नामांतरण के बदले ड्राइवर पर रिश्वत लेने का आरोप:महिला ने जेवर गिरवी रखकर दिए पैसे, शिकायत के बाद जनपद अध्यक्ष ने लौटाए

डिंडौरी; नामांतरण के बदले ड्राइवर पर रिश्वत लेने का आरोप:महिला ने जेवर गिरवी रखकर दिए पैसे, शिकायत के बाद जनपद अध्यक्ष ने लौटाए

डिंडौरी के मेहंदवानी तहसील में नामांतरण और प्रमाणीकरण के काम के बदले 16 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगा है। एक महिला ने गुरुवार को कलेक्टर से इसकी शिकायत की। महिला ने नायब तहसीलदार तेज लाल धुर्वे के ड्राइवर पर यह आरोप लगाया है। उसने राशि वापस दिलाने और मामले की जांच की मांग की है। महिला के पैसे लौटाने पहुंचे जनपद अध्यक्ष शिकायत के बाद शुक्रवार को जनपद अध्यक्ष राम प्रसाद टेकाम महिला के घर पैसे लौटाने पहुंचे। पायली गांव की निवासी फुदिया बाई ने बताया कि उनके परिवार ने 2012 में एक एकड़ जमीन खरीदी थी। गिरदावरी में यह जमीन किसी और के नाम दर्ज थी। इसे अपने नाम कराने के लिए उन्होंने तहसील कार्यालय में आवेदन किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात नायब तहसीलदार के ड्राइवर शब्बीर खान से हुई। ड्राइवर बोला- अधिकारी तक पहुंचानी पड़ती है राशि महिला का आरोप है कि ड्राइवर शब्बीर खान ने पहले इस काम के लिए 20 हजार रुपए मांगे थे। फुदिया बाई ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति बताई, तो ड्राइवर ने किस्तों में पैसे देने को कहा। महिला ने चांदी के जेवर गिरवी रखकर पहले 10 हजार रुपए दिए। बाद में ड्राइवर ने उसे तहसील कार्यालय बुलाकर 6 हजार रुपए और ले लिए। इस तरह कुल 16 हजार रुपए लिए गए। महिला का कहना है कि ड्राइवर ने बताया था कि यह राशि अधिकारी तक भी पहुंचानी पड़ती है। शुक्रवार को जनपद अध्यक्ष राम प्रसाद टेकाम ने महिला को 13 हजार रुपए वापस किए। उन्होंने महिला को बताया कि 3 हजार रुपए फीस के तौर पर जमा किए गए हैं। जनपद अध्यक्ष ने महिला से पूछा कि अब तो वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती, क्योंकि उसे पैसे मिल गए हैं। एक वीडियो में महिला कोई कार्रवाई न करवाने की बात कहती दिख रही है। वीडियो में जनपद अध्यक्ष महिला से कह रहे हैं कि ड्राइवर को जेल भिजवाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं, लेकिन वह कार्रवाई नहीं चाहती। कार्यक्रम का हवाला देकर नहीं दिया जवाब जब दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने जनपद अध्यक्ष राम प्रसाद टेकाम से फोन पर जवाब लेना चाहा, तो उन्होंने एक कार्यक्रम का हवाला देकर फोन काट दिया। ड्राइवर के जरिए रिश्वत लेने के मामले में नायब तहसीलदार तेज लाल धुर्वे से भी जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। लेनी चाही, तो उन्होंने अधिकारी के पास होने का हवाला देकर फोन काट दिया।
कलेक्टर बोली-एसडीएम जांच कर रहे है
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि इस मामले की जांच शहपुरा एस डी एम कर रहे है। रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *