बुरहानपुर में शनिवार को 39 अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती:आधे शहर में 3 टाइम स्लॉट में सप्लाई ठप रहेगी, 8 फीडरों पर मेंटेनेंस

बुरहानपुर में शनिवार को 39 अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती:आधे शहर में 3 टाइम स्लॉट में सप्लाई ठप रहेगी, 8 फीडरों पर मेंटेनेंस

बुरहानपुर में शनिवार 19 सितंबर को बिजली कंपनी आठ फीडरों का मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री एचटी मेंटेनेंस रोहित भारती ने बताया कि काम के हिसाब से बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा हो सकता है। 11 केवी आजाद नगर, 11 केवी नागझिरी और 11 केवी ट्रांसपोर्ट नगर फीडर का मेंटेनेंस सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगा। इस दौरान अख्तर कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, उदासीन आश्रम, नागझिरी घाट क्षेत्र, इतवारा क्षेत्र, बैरी मैदान, बुधवारा चौराहा, कादरिया स्कूल, कड़वी बाजार, हनुमान साइजिंग, आमलगंज, सिंधीपुरा, आजाद नगर चौराहा, ग्रामीण क्षेत्र, केएल लाइन, बड़ी मजार, लोहार मंडी, सोनार पट्टी, सिंधी धर्मशाला, गुजराती स्कूल, खैरखानी वार्ड, ग्रामीण आजाद नगर सिंचाई, बंगड़ीवाला क्षेत्र और बीबी की मस्जिद में बिजली बंद रहेगी। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक 11 केवी आदर्श कॉलोनी और 11 केवी टाउन सेकंड फीडर का मेंटेनेंस सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इससे उपकार नगर, रेलवे स्टेशन, चित्रा टॉकीज, गुलाबगंज, पातोंडा रोड, पारस टॉकीज, शासकीय अस्पताल लालबाग, चिंचाला का पूरा इलाका, दत्त मंदिर क्षेत्र, वृंदावन धाम, ग्रामीण क्षेत्र, सुभाष नगर, विजय नगर, अभिलाषा नगर और अंबिका नगर में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक 11 केवी सिंधी बस्ती और 11 केवी गड़बड़ महाजन फीडर का मेंटेनेंस दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक होगा। इस दौरान सरस्वती नगर, लक्ष्मी नगर, सिंधी बस्ती, नगर निगम कार्यालय, प्रगति नगर, राजीव नगर, गीता सांई नगर, अक्षर धाम, ब्रह्मशक्ति नगर, गुर्जर भवन, संजय नगर पार्ट बी, मोहन नगर, सुंदर नगर, बालाजी नगर, दत्तात्रय नगर और रास्तीपुरा में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *