मुरैना के गुलपुरा में बारिश से 7 मकान गिरे:10 साल की बच्ची घायल; राशन और घरेलू सामान दबा

मुरैना के गुलपुरा में बारिश से 7 मकान गिरे:10 साल की बच्ची घायल; राशन और घरेलू सामान दबा

मुरैना के कैलारस तहसील क्षेत्र में लगातार तेज बारिश के चलते ग्राम पंचायत सुरापूरा के गुलपुरा गांव में आधा दर्जन से ज्यादा मकान गिर गए। इनमें गरीब परिवारों के कच्चे मकानों के साथ एक पक्का मकान भी शामिल है। मकान गिरने से 10 वर्षीय त्रिवेणी कुशवाह पिता रामबीर कुशवाह घायल हो गई। उसके पैर में चोट आई है। पानी भरने से कमजोर हुए मकान परिजनों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण घरों के आसपास पानी भर गया था। इससे मकान कमजोर हो गए और एक के बाद एक ढह गए। मलबे में घरों में रखा अनाज, राशन और घरेलू सामान दब गया। इससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। नाथ बस्ती में राजू नाथ, रवि सपेरा, संतोष, अभिताज, धर्मवीर और महेंद्र के 6 कच्चे मकान गिरने की जानकारी है। वहीं रामवीर कुशवाह का पटिया से बना पक्का मकान भी ढह गया। परिजनों ने अधिकारियों के नहीं पहुंचने का लगाया आरोप त्रिवेणी के परिजनों का आरोप है कि मकान गिरने और बच्ची के घायल होने के बाद भी पंचायत और राजस्व विभाग का कोई अधिकारी मौके पर स्थिति देखने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों के नुकसान का सर्वे कराकर राहत दिलाने की मांग की है। आरआई-पटवारी करेंगे नुकसान का आकलन एडीएम अश्वनी कुमार रावत ने बताया कि क्षेत्र के आरआई और पटवारी को मौके पर जाकर जांच करने और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *