प्रभारी मंत्री बोले- गांव-ढाणी तक पहुंचेगा अभियान:17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा विकसित भारत अभियान

प्रभारी मंत्री बोले- गांव-ढाणी तक पहुंचेगा अभियान:17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा विकसित भारत अभियान

झुंझुनूं में विकसित भारत जन सेवा अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने अभियान की गतिविधियों को जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रखने और इन्हें ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, उपखंड व नगरीय निकाय स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। अभियान में किसान, महिलाएं, युवा, स्टूडेंट्स, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। शुभारंभ पर शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ गतिविधि के तहत लोग अपने घरों में दीप जलाकर अभियान से जुड़ेंगे। जनभागीदारी का माध्यम बनाने पर जोर गुरुवार देर शाम अभियान की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। इसमें प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने जिले के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जन सेवा अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जनभागीदारी का व्यापक माध्यम बनाया जाए। अभियान की गतिविधियां जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहें, बल्कि ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, उपखंड और नगरीय निकाय स्तर तक पहुंचें। वीसी में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी सहित जिला, मंडल और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुड़े। शाम 7 बजे घरों में जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के शुभारंभ अवसर पर शाम 7 बजे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में ‘आशीर्वाद का दीया’ गतिविधि होगी। इसके तहत आमजन अपने घरों में दीप जलाकर अभियान से जुड़ेंगे। मंत्री गहलोत ने किसान, महिलाएं, युवा, स्टूडेंट्स, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अभियान का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे सेवा, सहयोग और सुशासन की भावना को मजबूती मिलेगी। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उद्देश्य प्रभारी मंत्री गहलोत ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने प्रत्येक गतिविधि की व्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गांव-गांव पहुंचेगा अभियान प्रभारी मंत्री ने अभियान को अधिक सहभागितापूर्ण बनाने के लिए स्थानीय संसाधनों और प्रतिभाओं का उपयोग करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों, पंचायती राज संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों, महिला स्वयं सहायता समूहों और युवा संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। संबंधित विभाग समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी करें और कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करें। 12 प्रमुख गतिविधियों के जरिए चलेगा अभियान विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत एक माह में 12 प्रमुख गतिविधियां होंगी। इनमें शामिल हैं:

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *