फाजिल्का रेलवे स्टेशन पर ‌भाजपाइयों ने 76 दीये जलाए:PM के 76वें जन्मदिन पर मनाया जश्न; बोले-स्टेशन केंद्र सरकार की देन

फाजिल्का रेलवे स्टेशन पर ‌भाजपाइयों ने 76 दीये जलाए:PM के 76वें जन्मदिन पर मनाया जश्न; बोले-स्टेशन केंद्र सरकार की देन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर फाजिल्का रेलवे स्टेशन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर 76 दीये जलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीये जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। और कहा कि प्रधानमंत्री देश की सेवा इसी तरह निरंतर करते रहें। फाजिल्का निवासी मनीष वढेरा ने बताया कि आज मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर वह रेलवे स्टेशन पर दिए जलाकर उनका जन्मदिन मना रहे है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत तैयार किया गया रेलवे स्टेशन आज फाजिल्का में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टेशन पर साफ-सफाई और यात्रियों के लिए सुविधाओं में सुधार हुआ है। इसलिए उन्होंने आज इस जगह को चुना है। आज का दिन देश के लिए बहुत खास: अश्वनी फुटेला उधर पंजाब हरियाणा एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रणबीर कुमार और भाजपा नेता अश्वनी फुटेला ने बताया कि आज का दिन देश के लिए बहुत खास हैं। क्योंकि आज देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन है । रणबीर कुमार ने कहा कि आज वह पहली बार फाजिल्का के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे है, जिसे देख उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई है। पिछड़ेपन के शिकार रहे फाजिल्का स्टेशन में आया सुधार फाजिल्का में पहले रहे रेलवे स्टेशन सरहदी इलाके पर पिछड़ेपन कि छाप छोड़ रहे थे। लेकिन अमृत भारत योजना के तहत बना ये रेलवे स्टेशन बता रहा है कि देश के विकास में फाजिल्का भी आगे बढ़ रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *