5 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रानोपाली आश्रम अयोध्या आऐंगे:नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नए भवन का उदघाटन करेंगे,सीएम भी शामिल होंगे

5 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रानोपाली आश्रम अयोध्या आऐंगे:नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नए भवन का उदघाटन करेंगे,सीएम भी शामिल होंगे

उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली में 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक गुरुपर्व समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह के अंतिम दिन केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित 2 से 3 केंद्रीय मंत्री भी समारोह में शामिल होंगे। सीएम कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह जानकारी आश्रम के महंत डाक्टर भरत दास महाराज ने दी।उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को सुबह 11 बते आश्रम परिसर में नव निर्मित नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नए भवन का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। यह महाविद्यालय भवन एक लाख 30 वर्गफिट विशाल परिसर में है।इसमें 15 हजार वर्गफिट पर भवन का एक मंजिला निर्माण काम अंतिम चरण में है।भवन की नींव भविष्य की जरूरत को देखते हुए बहुमंजिला इमारत की बनाई गई है।इस पर 5 मंजिला भवन बनाया जा सकेगा। अभी तक 12 कमरों का निर्माण कराया गया है। महंत डाक्टर भरत दास महाराज ने बताया कि इस संस्कृत विद्यालय की1912 में हुई थी। इसके बाद इसेान्यता 1934 में महाविद्यालय की मान्यता मिली। आश्रम के आचार्य और परम सिद्ध संत बाबा नारायण राम जी के शिष्य केशव राम ज्योतिष के प्रकांड विद्वान थे।उन्होंने अपने गुरु के नाम पर विद्यालय की स्थापना की।
बलरामपुर जिले में छोटा रानोपाली आश्रम है। बाबा केशवराम वहां राजघराने के वंशज थे। महंत डाक्टर भरत दास महाराज ने बताया कि गुरु पर्व समारोह में 27 सिंतबर से अखिल भारतीय रामतीर्थ मिशन देहरादून के अध्यक्ष डॉ शिवचंद्र दास महाराज की भागवत कथा होगी।इसका समापन 3 अक्टूबर को होगा।इस दिन संत समागम भी होगा। 4 अक्टूबर को श्रीराम चरितमानस का अखंड पाठ आरंभ होकर 24 घटे चलेगा। 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे धर्मध्वजा का पूजन और स्थापना होगी। 11 बजे महाविद्यालय भवन का उद्घाटन समारोह आरंभ होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *