हरदा के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चारुवा में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में खाली सीटों पर एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हैं। प्रवेश पार्श्व प्रवेश परीक्षा (LEST) के जरिए होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 है। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक छात्र नवोदय विद्यालय समिति के एडमिशन पोर्टल www.navodaya.gov.in पर जाकर फ्री में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 9वीं में एडमिशन के लिए ये पात्रता जरूरी कक्षा 9वीं में आवेदन करने वाला छात्र हरदा जिले का मूल निवासी होना चाहिए। वह शैक्षणिक सत्र 2026-27 में हरदा जिले के किसी सरकारी, अर्ध-सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8वीं में पढ़ रहा होना चाहिए। छात्र की जन्मतिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। ग्रामीण कोटे से एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी, अर्ध-सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8वीं का पूरा शिक्षा सत्र पास करना जरूरी है। 11वीं में प्रवेश के लिए पात्रता कक्षा 11वीं में आवेदन करने वाला छात्र हरदा जिले का निवासी होना चाहिए। उसने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के किसी सरकारी, अर्ध-सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 10वीं पढ़कर पास की हो। आवेदक की जन्मतिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना जरूरी है।

