रामपुर में कब्र से निकाला गया युवती का शव:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी की पुष्टि; पति ने जताई थी हत्या की आशंका

रामपुर में कब्र से निकाला गया युवती का शव:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी की पुष्टि; पति ने जताई थी हत्या की आशंका

रामपुर में युवती की संदिग्ध हालात में मौत मामले में गुरुवार को नया मोड़ आया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर आशिया बी का शव बाहर निकाला गया। दोपहर करीब 2 बजे वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एएसपी अनुराग सिंह ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत होने की बात सामने आई है। आशिया बी की मौत 20 अगस्त 2026 को संदिग्ध हालात में हुई थी। पति हमजा ने हत्या की आशंका जताते हुए 6 सितंबर को जिलाधिकारी और एसपी को शिकायत दी थी। उन्होंने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इसके बाद शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। वीडियोग्राफी के बीच हुई जांच शव को कब्र से निकालने के बाद दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम कराया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस सुरक्षा में थाना भोट क्षेत्र के तराना गांव स्थित कब्रिस्तान में दोबारा दफना दिया गया। गाजियाबाद में नर्सिंग का काम करती थी आशिया आशिया बी गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में नर्सिंग का काम करती थी। करीब एक साल पहले उसने मुरादाबाद निवासी हमजा से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद वह पति के साथ दिल्ली में रहती थी। आशिया 18 अगस्त को अपने मायके आई थी। दो दिन बाद 20 अगस्त को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने परिवार पर हत्या का जताया शक पति हमजा का आरोप है कि परिवार के किसी सदस्य ने आशिया की हत्या की है। उनका कहना है कि उन्हें आशिया की मौत की सूचना भी नहीं दी गई थी। इसी आशंका के आधार पर उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत होना पाया गया है। एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पिता हबीब अहमद ने मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *