पंजाब के 14 जिलों में आज बारिश की संभावना है। पठानकोट में भारी बारिश शुरू हो गई है, जबकि होशियारपुर और रोपड़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए बारिश को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। वहीं, चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। 13 जिलों में संभावना थी, दो में हुई बारिश मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ एक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को भी 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी। इस दौरान रूपनगर में 19.0 एमएम और पठानकोट में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। पैचेज में बारिश की संभावना बीन मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। आने वाले समय में कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ के डारेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक अब मानसून कमजोर ही रहेगा। ट्रैक बदला है। जल्दी ही विदाई संभव है। पैचेस में ही बारिश की संभावना है।
डैम खतरे के निशान से नीचे भाखड़ा डैम का जलस्तर 1637.1 फीट है, जो 1680 फीट के एफआरएल (पूर्ण जलाशय स्तर) से 42.9 फीट नीचे है। भाखड़ा में 35,859 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 26,308 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पोंग डैम का जलस्तर 1368.48 फीट है, जो 1390 फीट के एफआरएल (पूर्ण जलाशय स्तर) से 21.52 फीट नीचे है। पोंग में 42,772 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 16,594 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पोंग डैम का डिजाइन एफआरएल 1400 फीट है।

