कपूरथला में अमेरिका भेजने के नाम पर 35 लाख ठगे:विदेश न भेजने पर नहीं लौटाए रुपए, ट्रेवल एजेंट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

कपूरथला में अमेरिका भेजने के नाम पर 35 लाख ठगे:विदेश न भेजने पर नहीं लौटाए रुपए, ट्रेवल एजेंट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

कपूरथला थाना सिटी पुलिस ने अमेरिका भेजने के नाम पर 35 लाख रुपए की ठगी के आरोप में एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान कपूरथला के त्रिलोकी मोहल्ला निवासी शिंगारा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत यह कार्रवाई की है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है। पुलिस को दी शिकायत में तरनतारन जिले के फतेहाबाद गांव निवासी भूपिंदर सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में वह अमेरिका जाना चाहते थे। इसी दौरान कपूरथला के कोकलपुर गांव में रहने वाले उनके रिश्तेदारों के माध्यम से उनकी मुलाकात ट्रेवल एजेंट शिंगारा सिंह से हुई। एजेंट ने अमेरिका भेजने का भरोसा दिलाया शिकायतकर्ता के अनुसार, बातचीत के दौरान ट्रेवल एजेंट शिंगारा सिंह ने उन्हें अमेरिका भेजने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने दावा किया कि वह पहले भी कई लोगों को अमेरिका भेज चुका है। शिंगारा सिंह की बातों पर विश्वास करते हुए भूपिंदर सिंह ने अमेरिका जाने के लिए उससे बात तय कर ली। आरोप है कि ट्रेवल एजेंट ने अमेरिका भेजने के नाम पर भूपिंदर सिंह से कुल 35 लाख रुपए ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने न तो उन्हें अमेरिका भेजा और न ही उनकी रकम वापस की। भूपिंदर सिंह ने कई बार आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन वह हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा। पुलिस थाने में शिकायत पर 13 लाख लौटाए इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस में शिकायत पहुंचने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर 13 लाख रुपए नकद वापस कर दिए, लेकिन शेष 22 लाख रुपये अभी तक वापस नहीं किए गए हैं। शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना सिटी कपूरथला पुलिस ने ट्रेवल एजेंट शिंगारा सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब मामले में आरोपी की भूमिका, लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *