Ranabaali Twitter Review In Hindi: साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाने वाले विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और उनकी पत्नी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मच अवेटेड तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रणाबाली’ (Ranabali) आज 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शादी के बाद दोनों की साथ में ये पहली फिल्म है। इसने रिलीज से पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त बज बना लिया था। जो बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर जनता और क्रिटिक्स की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं, लोगों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है।
राणाबली को लेकर सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं लोग?
फिल्म राणाबली के रिलीज होने के साथ ही माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर दर्शकों के रिव्यू आने लगे। एक तरफ जहां कुछ फैंस इस जोड़ी को साथ देखकर बेहद खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ फिल्म की कहानी और इसकी लंबाई को लेकर लोग आलोचना भी कर रहे हैं। कई दर्शकों ने फिल्म की धीमी गति पर सवाल उठाए हैं और इसके स्क्रीनप्ले को थका देने वाला बताया है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- ब्रिटिश दौर के बैकग्राउंड पर आधारित यह सच्ची घटनाओं की कहानी दिखाने की एक ईमानदार कोशिश जरूर है, लेकिन इसकी बेहद धीमा स्क्रीनप्ले और सपाट नैरेटिव स्टाइल दर्शकों के धैर्य की कड़ी परीक्षा लेता है। फिल्म के कई हिस्से इतने बेजान और थकाऊ लगते हैं कि लोग थिएटर में अपनी सीट पर बेचैन नजर आए।
यहां तक कि एक अन्य यूजर ने तो सोशल मीडिया पर मजाकिए अंदाज में लिखा, फिल्म देखने के दौरान सिनेमाघर का एसी, पॉपकॉर्न का बिल और बाइक पार्किंग की फीस ही सबसे अच्छी चीजें थीं, बाकी पूरी फिल्म ने निराश किया।” कुछ दर्शकों का यह भी मानना है कि फिल्म का रनटाइम बहुत ज्यादा लंबा है, जिसे क्रिस्प एडिट किया जाता तो शायद यह थोड़ी बेहतर हो सकती थी। इसके अलावा, फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) भी कई जगहों पर असरदार साबित होने में नाकाम रहा है।
एक यूजर ने लिखा, “मैंने राणाबली देखी, लेकिन कोई इमोशनल असर नहीं दिखा। धीमा स्क्रीनप्ले, फीका बैकग्राउंड म्यूजिक, और दूसरा हाफ तो आपके धैर्य की इतनी परीक्षा लेता है, जितनी अंग्रेजों ने गांव वालों की ली थी। 1/5 अगर आपको अपने समय की कद्र है, तो इससे दूर ही रहें।”
एक अन्य ने सवाल पूछते हुए लिखा, “क्या टॉलीवुड एक और बाहुबली-स्तरीय सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार हो रहा है? विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ स्क्रीन पर अद्भुत नजर आए।”
अजय-अतुल का म्यूजिक भी आलोचना का एक और पॉइंट रहा है। कुछ दर्शकों को लगा कि बैकग्राउंड स्कोर ने खास सीन को बेहतर बनाने में ज़्यादा मदद नहीं की, जबकि दूसरों ने इसे बहुत निराश करने वाला बताया है। एक प्रतिक्रिया से पता चला कि फिल्म के कॉन्सेप्ट और कहानी में दम था, लेकिन म्यूजिक कई सीन को ज्यादा असरदार बनाने में नाकाम रहा।
फिल्म राणबली की क्या है कहानी?
1854 से 1878 तक के ऐतिहासिक बैकग्राउंड पर बनी, राणाबली एक पीरियड एक्शन ड्रामा है जो विरोध और एक्शन पर आधारित है। राहुल सांकृत्यायन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म विजय और रश्मिका को गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड के बाद तीसरी बार साथ लाई है। देखना होगा कि आगे आने वाले समय में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।






(@Apex_Aesthetic) 

Baahubali 


