ट्रॉले की टक्कर से ट्रैक्टर-हेरो डिवाइडर पर चढ़ा:भंवरगढ़ में हुआ हादसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

ट्रॉले की टक्कर से ट्रैक्टर-हेरो डिवाइडर पर चढ़ा:भंवरगढ़ में हुआ हादसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

बारां के भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने ट्रैक्टर-हेरो को टक्कर मार दी। यह हादसा भंवरगढ़ के पास हुआ। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-हेरो सड़क से उछलकर डिवाइडर पर चढ़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर और हेरो दोनों को काफी नुकसान हुआ। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर ट्रॉला लेकर मौके से भाग गया।
गनीमत रही कि ट्रैक्टर ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक हादसा टल गया।
सूचना मिलने पर भंवरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक सामान्य करवाया। पुलिस अब फरार ट्रॉले की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *