IND vs WI: भारत के खिलाफ जबरदस्‍त फॉर्म में शाई होप, बेंगलुरु में निशाने पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का बड़ा कीर्तिमान

IND vs WI: भारत के खिलाफ जबरदस्‍त फॉर्म में शाई होप, बेंगलुरु में निशाने पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का बड़ा कीर्तिमान

Shai Hope T20I Most 50+ Scores Record: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच जारी पांच मैंचों की टी20 सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। 2-2 की बराबरी पर पहुंच चुकी इस सीरीज का 5वां और निर्णायक मुकाबला 17 अक्‍टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी। ऐसे में कैरेबियाई क्रिकेट फैंस की निगाहें एक बार फिर अपने कप्‍तान शाई होप पर टिकी होंगी, जो इस सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। अगर वह बेंगलुरु में 50+ स्‍कोर बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वेस्‍टइंडीज के लिए सबसे ज्‍यादा टी20 ऐसा करने वाले बल्‍लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

IND vs WI T20I Series में शाई होप के नाम सबसे ज्‍यादा रन

बता दें कि वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान शाई होप ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में जबरदस्‍त बल्‍लेबाजी का प्रदर्शन किया है। वह चार मैचों की चार पारियों में 130.50 के औसत और 190.51 के स्‍ट्राइक रेट से 261 रन कूट चुके हैं और सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले शीर्ष बल्‍लेबाज हैं। उन्‍होंने इस दौरान 17 चौके और 20 छक्‍के लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से दो शतक और एक अर्धशतक आया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर उनके हमवतन शेरफेन रदरफोर्ड हैं, जिन्‍होंने चार मैचों की चार पारियों 73.67 के औसत और 188.89 के स्‍ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर हैं, जिन्‍होंने चार मैचों की चार पारियों में 53 के औसत और 214.86 के स्‍ट्राइक रेट से 159 रन बनाए हैं।

शाई होप के निशाने पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड

वेस्‍टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा बार 50 से ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों में सबसे ऊपर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल हैं, जिन्‍होंने अपने करियर में 16 बार ऐसा किया। शाई होप इसी सीरीज में 16वीं बार 50 से ज्‍यादा रन बनाकर गेल की बराबरी कर चुके हैं। अगर वह बेंगलुरु में एक बार फिर 50 से ज्‍यादा स्‍कोर बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह इस लिस्‍ट में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारियां रन सर्वोच्च स्कोर शतक 50+ स्कोर चौके छक्के
क्रिस गेल 79 75 1899 117 2 16 158 124
शाई होप 74 72 2004 102* 3 16 153 112
एविन लुईस 67 66 1799 125* 2 15 137 136
ब्रैंडन किंग 87 85 2028 85* 0 14 213 92
निकोलस पूरन 106 97 2275 98 0 13 152 149
रोवमैन पॉवेल 124 110 2400 107 1 11 148 158
मार्लन सैमुअल्स 67 65 1611 89* 0 10 144 69
एलपी सिमंस 68 67 1527 91* 0 9 140 68
शिमरोन हेटमायर 89 79 1759 85 0 9 123 108
शेरफेन रदरफोर्ड 60 52 1123 84 0 8 84 72

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *