Bulldozer Action: संभल में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर; जमींदोज हुई अवैध मस्जिद, दीवार पर लिखा था- आई लव मोहम्मद, देखें वीडियो

Bulldozer Action: संभल में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर; जमींदोज हुई अवैध मस्जिद, दीवार पर लिखा था- आई लव मोहम्मद, देखें वीडियो

Illegal Mosque Demolished: संभल में अवैध निर्माण (Illegal Construction) के खिलाफ दूसरे दिन भी बुलडोजर एक्शन जारी रहा। यहां नखासा थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनी मुस्तफा कादरी मस्जिद को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है। मस्जिद के आगे के हिस्से और 55 फीट ऊंची मीनार को क्रेन से खींचकर तोड़ गिया गया है। दो दिनों में अवैध मस्जिद का 70 फीसदी हिस्सा ढहाया जा चुका है।

कार्रवाई के दौरान तैनात रही पुलिस

अवैध मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। बुलडोजर एक्शन के दौरान मौके पर 5 थानों की पुलिस और PAC के 60 जवान तैनात हैं। यह मस्जिद अवैध रूप से कब्रिस्तान की जमीन के एक हिस्से पर बनाई गई थी।

मस्जिद अवैध थी, इसलिए गिराना जरूरी था

संभल जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जनपद में सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जे लगातार हटाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्‍जे को लेकर एक शिकायत मिली थी।

DM ने बताया कि तहसीलदार कोर्ट ने एक नोटिस जारी करके अवैध कब्‍जे को हटाने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में अपील दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान यह पाया गया कि मस्जिद सार्वजनिक जमीन पर बनी थी और अवैध थी। इसलिए इसे गिराना जरूरी था।

मस्जिद लिखा मिला ‘आई लव मोहम्मद’

DM अंकित खंडेलवाल ने कहा- कानूनी प्रक्रिया के तहत अवैध निर्माण को गिराया जा रहा है। हम डिमोलिशन की कार्रवाई कर रहे हैं। हमने निरीक्षण किया और कुछ पोस्टर पाए हैं। उनमें से एक पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा था। कुछ झंडे भी मिले हैं, आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने भी पुष्टि की कि पुलिस को घटनास्थल पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर और कुछ झंडे मिले हैं। उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि ये झंडे किसी देश या धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं या नहीं और इन्हें छपवाने में शामिल लोगों के बारे में भी जांच करेंगे। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। SP ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से घटनास्थल पर कई थानों के पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *