प्रधानमंत्री से मुलाकात के नाम पर पैसे मांगने का आरोप:पूर्णिया BJP जिलाध्यक्ष बोले- महामंत्री पर लगे आरोप साजिश का हिस्सा; जांच कमेटी गठित

प्रधानमंत्री से मुलाकात के नाम पर पैसे मांगने का आरोप:पूर्णिया BJP जिलाध्यक्ष बोले- महामंत्री पर लगे आरोप साजिश का हिस्सा; जांच कमेटी गठित

पूर्णिया भाजपा में इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कराने के नाम पर पैसे मांगने के मामले ने तूल पकड़ लिया है, हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने जिला महामंत्री पुलक राय पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें राजनीतिक साजिश करार दिया है। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के एक पूर्व पदाधिकारी की ओर से लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और संगठन की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है और यहां किसी भी तरह के आर्थिक लेन-देन या सौदेबाजी की कोई जगह नहीं है। जिलाध्यक्ष ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी के पास आरोपों से जुड़े सबूत हैं, तो वह सामने लाए। बिना प्रमाण के आरोप लगाकर मीडिया और सोशल मीडिया में माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। संबंधित व्यक्ति का विवादों से पुराना नाता प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाने वाले कार्यकर्ता पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति का विवादों से पुराना नाता रहा है। पहले उसे अनुशासनहीनता के कारण युवा मोर्चा से बाहर किया गया था। इसके बाद पिछड़ा जाति मोर्चा में जिला मंत्री रहते हुए अपने ही संगठनात्मक अध्यक्ष पर आरोप लगाने के कारण उसे पद से हटा दिया गया था। मामले की जांच के लिए पार्टी ने एक कमेटी बनाई है, लेकिन आरोप लगाने वाला कार्यकर्ता ही जांच समिति के सामने पेश नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष ने इसे भी अनुशासनहीनता का उदाहरण बताया। भाजपा ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अब सभी की नजर जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी है। रिपोर्ट आने के बाद पार्टी कोई बड़ा फैसला ले सकती है। पूर्णिया भाजपा में इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कराने के नाम पर पैसे मांगने के मामले ने तूल पकड़ लिया है, हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने जिला महामंत्री पुलक राय पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें राजनीतिक साजिश करार दिया है। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के एक पूर्व पदाधिकारी की ओर से लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और संगठन की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है और यहां किसी भी तरह के आर्थिक लेन-देन या सौदेबाजी की कोई जगह नहीं है। जिलाध्यक्ष ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी के पास आरोपों से जुड़े सबूत हैं, तो वह सामने लाए। बिना प्रमाण के आरोप लगाकर मीडिया और सोशल मीडिया में माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। संबंधित व्यक्ति का विवादों से पुराना नाता प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाने वाले कार्यकर्ता पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति का विवादों से पुराना नाता रहा है। पहले उसे अनुशासनहीनता के कारण युवा मोर्चा से बाहर किया गया था। इसके बाद पिछड़ा जाति मोर्चा में जिला मंत्री रहते हुए अपने ही संगठनात्मक अध्यक्ष पर आरोप लगाने के कारण उसे पद से हटा दिया गया था। मामले की जांच के लिए पार्टी ने एक कमेटी बनाई है, लेकिन आरोप लगाने वाला कार्यकर्ता ही जांच समिति के सामने पेश नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष ने इसे भी अनुशासनहीनता का उदाहरण बताया। भाजपा ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अब सभी की नजर जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी है। रिपोर्ट आने के बाद पार्टी कोई बड़ा फैसला ले सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *