वीआईपी रोड पर लग्जरी कार ने बाइक सवार को उड़ाया:भारत सरकार लिखी कार छोड़कर भागे, युवक के हाथ, पैर, पसलियां टूटी

वीआईपी रोड पर लग्जरी कार ने बाइक सवार को उड़ाया:भारत सरकार लिखी कार छोड़कर भागे, युवक के हाथ, पैर, पसलियां टूटी

वीआईपी रोड पर भारत सरकार लिखी तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार सवार लोग मौके पर कार छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए भेजा। पहले देखिए हादसे की 2 तस्वीरें… हादसे के बाद कार के सभी एयरबैग खुले प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार देर रात वीआईपी रोड पर ग्रीनपार्क की ओर से भारत सरकार लिखी हुई एक इनोवा कार तेज रफ्तार से आ रही थी। कार चालक ने परमट पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए। वहीं बाइक सवार उछल कर कार की शीशे पर जा गिरा, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच कार सवार लोग कार छोड़कर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने भेजा। अस्पताल में बाइक सवार ने अपना नाम 32 वर्षीय कान्हा कश्यप बताया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक का हाथ, पैर व पसलियां फ्रैक्चर हो गई है। इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक कृष्णा मुखिया पुत्र किशोरी मुखिया निवासी कैंट के नाम से रजिस्टर्ड है। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *