आईएमडी अलर्ट; 28 मई को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, औरैया में आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश

आईएमडी अलर्ट; 28 मई को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, औरैया में आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश

New western disturbance active 28 May: मौसम विभाग ने 28 मई को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आज मौसम गर्म रहेगा, लू चलने की संभावना है। 28 मई से मौसम में परिवर्तन आएगा। 29, 30 और 31 मई को बारिश होने की संभावना है। औरैया में भी मौसम में उलट फिर होगा तापमान कमी आएगी।

कैसा रहेगा औरैया में आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के औरैया में आज का तापमान 28 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में तेज धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

28 मई को आंधी-तूफान के साथ बारिश

गुरुवार 28 मई, का तापमान 25 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय आसमान में हल्के-फुल्के बादल रहेंगे। दोपहर के बाद मौसम में परिवर्तन आएगा। आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। रात में पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश होगी। लोगों को अलर्ट किया गया है।

29 मई को भी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 29 मई के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट हो रही है। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन रात में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी भी चल सकती है। लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

शनिवार 30 मई के तापमान में आएगी कमी

शनिवार 30 मई के तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर के बाद गरज और चमक के साथ आंधी आने की संभावना है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना है।

31 मई को भी बूंदाबांदी की संभावना

रविवार 31 मई का तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिनभर बूंदाबांदी बने रहने की संभावना है। सोमवार 1 जून का तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उत्तराखंड से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लोगों को भीषण गर्मी से हल्की-फुल्की राहत मिलेगी। ‌

आज मौसम सूखा रहेगा

अगले 24 घंटों में कानपुर मंडल के  के जिले औरैया, कानपुर देहात, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज में भीषण गर्मी और लू का असर रहेगा। अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम पूरी तरह सूखा और आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

बांदा के साथ मिर्जापुर भी सबसे गर्म जिला

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। बीते 26 मई को बांदा लगातार सबसे गर्म शहर बना हुआ है।  बांदा और मिर्जापुर का तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक गर्मी और लू जारी रहने की चेतावनी दी है।

45 डिग्री से ऊपर वाले जिले

45 डिग्री या इससे अधिक तापमान वाले जिलों में बांदा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, प्रयागराज, उरई, अलीगढ़, आगरा, झांसी, औरैया, बरेली, फतेहपुर, वाराणसी, लखीमपुर खीरी और महाराजगंज शामिल हैं। इन जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *