India Squad for Afghanistan Series: ऋषभ पंत को टेस्ट उपकप्तानी से हटाया गया, प्रिंस यादव और ईशान किशन की वनडे में एंट्री, देखें पूरा स्क्वाड

India Squad for Afghanistan Series: ऋषभ पंत को टेस्ट उपकप्तानी से हटाया गया, प्रिंस यादव और ईशान किशन की वनडे में एंट्री, देखें पूरा स्क्वाड

संजू सैमसन को बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी वनडे टीम में मौका नहीं मिला है। चयनकर्ताओं ने ईशान किशन को वनडे टीम में जगह दी है। वहीं आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को भी मौका मिला है। 

India vs Afghanistan Test & ODI Squads Announcement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ठीक बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने टीम का चयन कर लिया है। चयनकर्ताओं ने ईशान किशन को वनडे टीम में जगह दी है। वहीं आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को भी मौका मिला है।

वनडे टीम – शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

टेस्ट टीम – शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मानव सुथार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *