बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:CM बोले- लटकाने वाले अफसर नपेंगे, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, स्कूल में मर्डर

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:CM बोले- लटकाने वाले अफसर नपेंगे, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, स्कूल में मर्डर

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर की डुमरी बुजर्ग पंचायत में सहयोग शिविर लगाया। यहां 67 शिकायतें मिलीं। वहीं सम्राट सरकार के एक महीने पूरे होने पर मंगलवार को तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 50 से ज्यादा महिला अपराधों के आंकड़े गिनाए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 01- सीएम के जाते ही शिविर बंद कर निकल गए अधिकारी बिहार में आज से सहयोग शिविर की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर की डुमरी बुजर्ग पंचायत में सहयोग शिविर लगाया। यहां 67 शिकायतें मिलीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज हमने सभी 67 शिकायतों का निपटारा किया। सीएम के कार्यक्रम से निकलते ही अधिकारियों ने एक घंटे के अंदर शिविर को खत्म कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 02- तेजस्वी बोले- जाति देखकर एनकाउंटर कर रही पुलिस सम्राट सरकार के एक महीने पूरे होने पर मंगलवार को तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 50 से ज्यादा महिला अपराधों के आंकड़े गिनाए। बिहार में हो रहे एनकाउंटर को जाति से जोड़ते हुए तेजस्वी रेप के मामलों में भी जाति ढूंढने लगे। तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में जाति देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 03- जिसने थैली पहुंचाई वो सरकार में मंत्री बना: आनंद मोहन जदयू के करीब रहे आनंद मोहन अब पार्टी के निशाने पर हैं। आनंद मोहन ने बिहार में सम्राट सरकार बनने के बाद जदयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, जदयू से ही उनकी पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद विधायक हैं। पूरी खबर पढ़ें 04-पवन सिंह को लेकर पत्नी ज्योति ने किया इमोशनल पोस्ट भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा है। पवन सिंह कोर्ट में कह चुके हैं कि ज्योति सिंह के साथ रहना अब संभव नहीं है। पवन सिंह के बयान के बाद ज्योति सिंह अपने इंस्टाग्राम पर लगातार रील्स और स्टेटस के जरिए इशारों में अपनी बात कह रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 05- 3 बच्चों समेत पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार दरभंगा में महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, पति ने पत्नी और 3 बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी से झगड़े के बाद लाठी और लोहे की रॉड से पिटाई शुरू कर दी। यहां तक बच्चों को भी नहीं छोड़ा। पीट-पीटकर चारों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद पर रॉड से हमला कर घायल कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 06- सरकारी स्कूल में युवती की गला काटकर हत्या सुपौल में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मर्डर उसके घर से 100 मीटर दूर सरकार स्कूल में हुआ। घटना राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरने गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुई। स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर खून से लथपथ अवस्था में शव बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरी खबर पढ़ें 07- तालाब किनारे बोरे में बंद मिली दो बच्चों की लाश शेखपुरा में मंगलवार सुबह तालाब किनारे बोरे में 2 बच्चों की लाश मिली है। मृतकों की पहचान अंकुश पासवान (12) और पीयूष राउत (13) के रूप में हुई है। बोरे में शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों को घटना की जानकारी तब मिली, जब सुबह लोग पोखर की ओर टहलने गए थे। पूरी खबर पढ़ें 08- एक सप्ताह में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। इसके बीच सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 09- कटाव से परेशान लोगों ने किया विधायक का घेराव भागलपुर में ‘सहयोग शिविर’ के दौरान कटाव से परेशान ग्रामीणों ने नाथनगर से लोजपा विधायक(आर.) मिथुन यादव को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि ग्रामीण विधायक की गाड़ी के आगे खड़े होकर विरोध जताने लगे। लोगों का आरोप था कि महज कुछ दिन का समय है, फिर गंगा में पानी बढ़ जाएगी। जिससे कटाव होना शुरू हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 10- बिहार के 33 जिले में बारिश को लेकर अलर्ट उमस भरी गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कल यानी बुधवार को बिहार के 33 जिले में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बाकि जगहों पर मौसम रहेगा सामान्य। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर की डुमरी बुजर्ग पंचायत में सहयोग शिविर लगाया। यहां 67 शिकायतें मिलीं। वहीं सम्राट सरकार के एक महीने पूरे होने पर मंगलवार को तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 50 से ज्यादा महिला अपराधों के आंकड़े गिनाए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 01- सीएम के जाते ही शिविर बंद कर निकल गए अधिकारी बिहार में आज से सहयोग शिविर की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर की डुमरी बुजर्ग पंचायत में सहयोग शिविर लगाया। यहां 67 शिकायतें मिलीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज हमने सभी 67 शिकायतों का निपटारा किया। सीएम के कार्यक्रम से निकलते ही अधिकारियों ने एक घंटे के अंदर शिविर को खत्म कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 02- तेजस्वी बोले- जाति देखकर एनकाउंटर कर रही पुलिस सम्राट सरकार के एक महीने पूरे होने पर मंगलवार को तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 50 से ज्यादा महिला अपराधों के आंकड़े गिनाए। बिहार में हो रहे एनकाउंटर को जाति से जोड़ते हुए तेजस्वी रेप के मामलों में भी जाति ढूंढने लगे। तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में जाति देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 03- जिसने थैली पहुंचाई वो सरकार में मंत्री बना: आनंद मोहन जदयू के करीब रहे आनंद मोहन अब पार्टी के निशाने पर हैं। आनंद मोहन ने बिहार में सम्राट सरकार बनने के बाद जदयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, जदयू से ही उनकी पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद विधायक हैं। पूरी खबर पढ़ें 04-पवन सिंह को लेकर पत्नी ज्योति ने किया इमोशनल पोस्ट भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा है। पवन सिंह कोर्ट में कह चुके हैं कि ज्योति सिंह के साथ रहना अब संभव नहीं है। पवन सिंह के बयान के बाद ज्योति सिंह अपने इंस्टाग्राम पर लगातार रील्स और स्टेटस के जरिए इशारों में अपनी बात कह रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 05- 3 बच्चों समेत पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार दरभंगा में महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, पति ने पत्नी और 3 बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी से झगड़े के बाद लाठी और लोहे की रॉड से पिटाई शुरू कर दी। यहां तक बच्चों को भी नहीं छोड़ा। पीट-पीटकर चारों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद पर रॉड से हमला कर घायल कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 06- सरकारी स्कूल में युवती की गला काटकर हत्या सुपौल में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मर्डर उसके घर से 100 मीटर दूर सरकार स्कूल में हुआ। घटना राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरने गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुई। स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर खून से लथपथ अवस्था में शव बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरी खबर पढ़ें 07- तालाब किनारे बोरे में बंद मिली दो बच्चों की लाश शेखपुरा में मंगलवार सुबह तालाब किनारे बोरे में 2 बच्चों की लाश मिली है। मृतकों की पहचान अंकुश पासवान (12) और पीयूष राउत (13) के रूप में हुई है। बोरे में शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों को घटना की जानकारी तब मिली, जब सुबह लोग पोखर की ओर टहलने गए थे। पूरी खबर पढ़ें 08- एक सप्ताह में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। इसके बीच सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 09- कटाव से परेशान लोगों ने किया विधायक का घेराव भागलपुर में ‘सहयोग शिविर’ के दौरान कटाव से परेशान ग्रामीणों ने नाथनगर से लोजपा विधायक(आर.) मिथुन यादव को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि ग्रामीण विधायक की गाड़ी के आगे खड़े होकर विरोध जताने लगे। लोगों का आरोप था कि महज कुछ दिन का समय है, फिर गंगा में पानी बढ़ जाएगी। जिससे कटाव होना शुरू हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 10- बिहार के 33 जिले में बारिश को लेकर अलर्ट उमस भरी गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कल यानी बुधवार को बिहार के 33 जिले में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बाकि जगहों पर मौसम रहेगा सामान्य।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *