गयाजी शहर के प्रभावती अस्पताल सह एएनएम स्कूल परिसर में आज कैपिंग सेरिमनी, लैंप लाइटिंग और ओथ टेकिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। समारोह में सेवा, समर्पण व मानवता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभावती अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ सुषमा वर्मा और एएनएम स्कूल के हेड मास्टर भूरी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर अस्पताल के कर्मी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। नई छात्राओं को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई समारोह के दौरान नई छात्राओं को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे मरीजों की सेवा पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ करेंगी। साथ ही बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की मदद करेंगी। शपथ ग्रहण के दौरान पूरा माहौल भावुक और प्रेरणादायक बना रहा। प्राचार्य भूरी सिंह ने कहा कि कैपिंग और लैंप लाइटिंग कार्यक्रम नर्सिंग शिक्षा का अहम हिस्सा माना जाता है। यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि सेवा की जिम्मेदारी को समझाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को पहले थ्योरी की पढ़ाई कराई जाती है। इसके बाद उन्हें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि अस्पताल में मरीजों की बेहतर तरीके से सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि नर्सिंग सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। इस क्षेत्र में अनुशासन, धैर्य और संवेदनशीलता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में नर्सिंग सेवा की जननी मानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगल को भी याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रंगारंग कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। तालियों की गूंज के बीच छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। गयाजी शहर के प्रभावती अस्पताल सह एएनएम स्कूल परिसर में आज कैपिंग सेरिमनी, लैंप लाइटिंग और ओथ टेकिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। समारोह में सेवा, समर्पण व मानवता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभावती अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ सुषमा वर्मा और एएनएम स्कूल के हेड मास्टर भूरी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर अस्पताल के कर्मी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। नई छात्राओं को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई समारोह के दौरान नई छात्राओं को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे मरीजों की सेवा पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ करेंगी। साथ ही बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की मदद करेंगी। शपथ ग्रहण के दौरान पूरा माहौल भावुक और प्रेरणादायक बना रहा। प्राचार्य भूरी सिंह ने कहा कि कैपिंग और लैंप लाइटिंग कार्यक्रम नर्सिंग शिक्षा का अहम हिस्सा माना जाता है। यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि सेवा की जिम्मेदारी को समझाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को पहले थ्योरी की पढ़ाई कराई जाती है। इसके बाद उन्हें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि अस्पताल में मरीजों की बेहतर तरीके से सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि नर्सिंग सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। इस क्षेत्र में अनुशासन, धैर्य और संवेदनशीलता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में नर्सिंग सेवा की जननी मानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगल को भी याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रंगारंग कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। तालियों की गूंज के बीच छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।


