‘बुलेट का जवाब बुलेट से दिया जा रहा’:संजय सरावगी बोले- अपराधियों को पाताल से भी ढूंढा जाएगा; मृतक के परिजनों को दिया चेक

‘बुलेट का जवाब बुलेट से दिया जा रहा’:संजय सरावगी बोले- अपराधियों को पाताल से भी ढूंढा जाएगा; मृतक के परिजनों को दिया चेक

दरभंगा के हसनचक इलाके में छिनतई के दौरान अपराधियों ने चाय दुकानदार श्रवण राम की हत्या कर दी थी। इनके परिजनों से मिलने आज बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक की पत्नी को सरकार की ओर से दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बता दें कि 13 मई को हसनचक क्षेत्र में छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने श्रवण राम को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखा गया था और स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। बुलेट का जवाब बुलेट से” दिया जा रहा पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए संजय सरावगी ने अपराधियों के खिलाफ बेहद सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि बिहार में अब अपराधियों के खिलाफ “बुलेट का जवाब बुलेट से” दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रवण राम के हत्यारे को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उसे “पाताल से भी ढूंढकर” कानून के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस मामले में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। संजय सरावगी ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। सरावगी ने कहा कि जो लोग पहले अपराधियों को संरक्षण देते थे, वही आज पीड़ित परिवार के घर जाकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस घटना पर राजनीति करने का प्रयास कर रहा है, जबकि सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। मौके पर भाजपा के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। पीड़ित परिवार ने सरकार से जल्द न्याय और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। दरभंगा के हसनचक इलाके में छिनतई के दौरान अपराधियों ने चाय दुकानदार श्रवण राम की हत्या कर दी थी। इनके परिजनों से मिलने आज बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक की पत्नी को सरकार की ओर से दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बता दें कि 13 मई को हसनचक क्षेत्र में छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने श्रवण राम को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखा गया था और स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। बुलेट का जवाब बुलेट से” दिया जा रहा पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए संजय सरावगी ने अपराधियों के खिलाफ बेहद सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि बिहार में अब अपराधियों के खिलाफ “बुलेट का जवाब बुलेट से” दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रवण राम के हत्यारे को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उसे “पाताल से भी ढूंढकर” कानून के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस मामले में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। संजय सरावगी ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। सरावगी ने कहा कि जो लोग पहले अपराधियों को संरक्षण देते थे, वही आज पीड़ित परिवार के घर जाकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस घटना पर राजनीति करने का प्रयास कर रहा है, जबकि सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। मौके पर भाजपा के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। पीड़ित परिवार ने सरकार से जल्द न्याय और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *