प्रभारी सचिव कुमार रवि ने किया नालंदा का दौरा:जन समस्याओं के निपटारे के निर्देश, कहा- मॉडल अस्पताल में डॉक्टर की कमी होगी दूर

प्रभारी सचिव कुमार रवि ने किया नालंदा का दौरा:जन समस्याओं के निपटारे के निर्देश, कहा- मॉडल अस्पताल में डॉक्टर की कमी होगी दूर

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सह नालंदा के प्रभारी सचिव कुमार रवि आज नालंदा पहुंचे। सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से पहुंचे प्रभारी सचिव ने विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं के निष्पादन का कड़ा निर्देश दिया। चौरिया पंचायत में ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से सुनीं जन समस्याएं दौरे के पहले चरण में प्रभारी सचिव हरनौत प्रखंड के चौरिया पंचायत सरकार भवन पहुंचे, जहां विशेष ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया था। इस शिविर में कुमार रवि के साथ नालंदा के उप विकास आयुक्त (DDC) शुभम कुमार सहित जिले के कई आला अफसर मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक शिविर में रुके सचिव प्रधान सचिव करीब एक घंटे तक शिविर स्थल पर रुके और स्थानीय ग्रामीणों की विभिन्न जन समस्याओं को एक-एक कर सुना। उन्होंने मौके पर ही मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए उनके जल्द से जल्द निपटारे का आदेश दिया। बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा चौरिया पंचायत के बाद कुमार रवि का काफिला बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचा। वहां उन्होंने डीडीसी, सिविल सर्जन , डीपीएम और अस्पताल प्रबंधक की मौजूदगी में पूरे अस्पताल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के रजिस्ट्रेशन काउंटर, वार्डों में भर्ती करने की प्रक्रिया, ओपीडी (OPD) सेवाओं और दवा वितरण केंद्र का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए कुमार रवि ने कहा बिहार शरीफ सदर अस्पताल (मॉडल अस्पताल) का विस्तृत निरीक्षण किया गया है। यहां रोगियों के रजिस्ट्रेशन से लेकर उनके भर्ती होने और ओपीडी में इलाज व दवा मिलने तक की सभी सेवाओं की समीक्षा की गई है। अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ और बेहतर कैसे बनाया जाए, इसे लेकर स्थानीय स्वास्थ्य पदाधिकारियों से भी महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए हैं। डॉक्टरों की कमी पर बोले- बनाई जा रही है कार्ययोजना अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के सवाल पर प्रधान सचिव ने आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार अपडेट करने का प्रयास कर रहा है। स्थानीय स्तर से जो भी फीडबैक और जानकारी मिली है, उसके आधार पर विभागीय स्तर से उपलब्ध संसाधनों के अनुसार एक विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनता को स्वास्थ्य लाभ लेने में कोई असुविधा न हो। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सह नालंदा के प्रभारी सचिव कुमार रवि आज नालंदा पहुंचे। सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से पहुंचे प्रभारी सचिव ने विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं के निष्पादन का कड़ा निर्देश दिया। चौरिया पंचायत में ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से सुनीं जन समस्याएं दौरे के पहले चरण में प्रभारी सचिव हरनौत प्रखंड के चौरिया पंचायत सरकार भवन पहुंचे, जहां विशेष ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया था। इस शिविर में कुमार रवि के साथ नालंदा के उप विकास आयुक्त (DDC) शुभम कुमार सहित जिले के कई आला अफसर मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक शिविर में रुके सचिव प्रधान सचिव करीब एक घंटे तक शिविर स्थल पर रुके और स्थानीय ग्रामीणों की विभिन्न जन समस्याओं को एक-एक कर सुना। उन्होंने मौके पर ही मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए उनके जल्द से जल्द निपटारे का आदेश दिया। बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा चौरिया पंचायत के बाद कुमार रवि का काफिला बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचा। वहां उन्होंने डीडीसी, सिविल सर्जन , डीपीएम और अस्पताल प्रबंधक की मौजूदगी में पूरे अस्पताल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के रजिस्ट्रेशन काउंटर, वार्डों में भर्ती करने की प्रक्रिया, ओपीडी (OPD) सेवाओं और दवा वितरण केंद्र का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए कुमार रवि ने कहा बिहार शरीफ सदर अस्पताल (मॉडल अस्पताल) का विस्तृत निरीक्षण किया गया है। यहां रोगियों के रजिस्ट्रेशन से लेकर उनके भर्ती होने और ओपीडी में इलाज व दवा मिलने तक की सभी सेवाओं की समीक्षा की गई है। अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ और बेहतर कैसे बनाया जाए, इसे लेकर स्थानीय स्वास्थ्य पदाधिकारियों से भी महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए हैं। डॉक्टरों की कमी पर बोले- बनाई जा रही है कार्ययोजना अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के सवाल पर प्रधान सचिव ने आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार अपडेट करने का प्रयास कर रहा है। स्थानीय स्तर से जो भी फीडबैक और जानकारी मिली है, उसके आधार पर विभागीय स्तर से उपलब्ध संसाधनों के अनुसार एक विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनता को स्वास्थ्य लाभ लेने में कोई असुविधा न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *