गोरखपुर पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल:मारवाड़ी युवा मंच के शपथ ग्रहण में बोले- समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

गोरखपुर पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल:मारवाड़ी युवा मंच के शपथ ग्रहण में बोले- समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

गोरखपुर के मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शपथ ग्रहण और पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अथिति के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे संस्था युवाओं को नेतृत्व, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतरीन मंच दे रहे हैं। एक जिम्मेदार युवा समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। प्रोग्राम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। इस दौरान क्लब के नव-नियुक्त अध्यक्ष दुर्गेश बजाज और अन्य मेंबर्स ने अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प किया। साथ साल भर बेहतरीन काम करने वाले मेंबर्स को सम्मानित किया गया। साथ ही अध्यक्ष की ओर से आने वाले समय में क्लब की ओर से समाज को दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। पिछले साल की उपलब्धियां बताई
उन्होंने व्यापार संवर्धन, सामाजिक सेवा, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, कृत्रिम पैर वितरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष अभियान चलाने की बात कही। इसके अलावा निवर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने अपने कार्यकाल (2025–2026) की उपलब्धियां साझा किया। इन्हें मिला सम्मान
साथ ही बेहतरीन काम करने वाले सदस्यों में भामाशाह सम्मान अभिषेक पोद्दार को, सर्वश्रेष्ठ शाखा सदस्य अंकित गाडिया, विशेष सहयोग सम्मान (महिला शाखा) स्वीटी अग्रवाल और सर्वश्रेष्ठ कार्यकारिणी सदस्य संचित भालोटिया को दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विशेष अतिथि मंगलेश श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स के डायरेक्टर अनूप सर्राफ और मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल मौजूद रहे। प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल ने नव-नियुक्त अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और मंच को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शुभकामनाएं दीं। सही रास्ता दिखाने का काम मंच ने किया- अनूप सराफ
विशिष्ट अतिथि अनूप सराफ ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखता है। हमेशा से ही युवाओं को एक सही रास्ता दिखाने का कार्य मारवाड़ी युवा मंच ने किया है। मैं नई कार्यकारिणी को उनके सुंदर कार्य के लिए अधिगम शुभकामनाएं देता हूं। युवा नेतृत्व का बेहतरीन मंच- कपिल देव
मुख्य अतिथि माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और परिवर्तन की सबसे सशक्त ऊर्जा है। मारवाड़ी युवा मंच जैसे संगठन युवाओं को नेतृत्व, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतरीन मंच प्रदान कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। इन्होंने संभाला कार्यभार
नव-गठित कार्यकारिणी में शाखा सचिव-संचित भलोटिया उपाध्यक्ष- अंकित गाडिया, अंकित पोद्दार, रजत लाठ , पीयूष तुलस्यान, पीयूष जैन, कोषाध्यक्ष- आकाश अग्रवाल, संयुक्त मंत्री- अभिषेक केडिया, राघव बंसल, मीडिया प्रभारी- मानस खेतान, जनसम्पर्क अधिकारी- मनीष मित्तल, उप जनसम्पर्क अधिकारी- चंदन अग्रवाल, वरिष्ठ सलाहकार- अभिषेक पोद्दार, संचालन मंडल सदस्य- प्रतीक अग्रवाल, मनीष केडिया, गौरव चिरानिया,आयुष लखोटिया, सौरव जालान शामिल हैं। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष ज्योति गोयल, अनुराग चांदवासिया, अनूप जालान, पंकज अग्रवाल, समाजसेवी मुकुंद गोयनका, निर्मल जालान को पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *