अबोहर में युवक पर तलवारों से हमला:जमीन ठेके पर देने को लेकर विवाद, पंचायत में फरीदकोट से बुलाया था

अबोहर में युवक पर तलवारों से हमला:जमीन ठेके पर देने को लेकर विवाद, पंचायत में फरीदकोट से बुलाया था

फाजिल्का जिले में अबोहर के गांव रामपुरा नारायणपुरा में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में फरीदकोट निवासी एक युवक को तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। युवक अपने भाई के बुलावे पर गांव में हो रही पंचायत में शामिल होने आया था। घायल की पहचान फरीदकोट निवासी राजीव (35) पुत्र गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। राजीव के भाई लक्खा सिंह निवासी रामपुरा नारायणपुरा ने बताया कि उसके 11 भाई-बहन हैं और उनके पास 2 एकड़ पैतृक जमीन है, जिसे वे बारी-बारी से ठेके पर देते हैं। भतीजा देना चाहता था अपने रिश्तेदार को ठेके पर जमीन लक्खा सिंह के अनुसार, उसके भतीजे इस बार जमीन को अपने किसी रिश्तेदार को ठेके पर देना चाहते थे, जबकि वे चाहते थे कि जमीन किसी बाहरी व्यक्ति को ठेके पर दी जाए। इसी बात को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें शामिल होने के लिए राजीव को फरीदकोट से बुलाया गया था। लक्खा सिंह ने बताया कि जैसे ही राजीव घर के बाहर पहुंचा, जमीन ठेके पर लेने आए केवल सिंह नामक व्यक्ति और उसके करीब एक दर्जन साथियों ने राजीव को रास्ते में घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इस हमले में राजीव के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उन्हें 8 टांके लगाने पड़े। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया राजीव को तुरंत अबोहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *