20 लाख कैश के साथ पकड़ाया महाराष्ट्र का युवक:मुजफ्फरपुर बस स्टैंड से पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में नहीं बताया रुपए का स्रोत; हवाला एंगल से जांच

20 लाख कैश के साथ पकड़ाया महाराष्ट्र का युवक:मुजफ्फरपुर बस स्टैंड से पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में नहीं बताया रुपए का स्रोत; हवाला एंगल से जांच

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैरिया बस स्टैंड के पास से 20 लाख रुपए के साथ एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में वह रकम के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए हवाला एंगल से जांच शुरू कर दी है। किराए के मकान में रहता है सागर सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के संगोला निवासी सागर कुमार(30) के रूप में हुई है। फिलहाल नगर थाना क्षेत्र के गरीबनाथ मंदिर रोड में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने उसके बैग से कुल 20 लाख रुपए(500-500 के नोट) बरामद किए।
चेकिंग अभियान के दौरान हुई कार्रवाई एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण और शराबबंदी के अनुपालन को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 9 अप्रैल की रात बैरिया बस स्टैंड के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी मिलने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह न तो रकम के स्रोत का कोई दस्तावेज दिखा सका और न ही यह बता पाया कि पैसे कहां ले जा रहा था। इसके बाद मामले की सूचना आयकर विभाग को दी गई। आयकर विभाग ने जब्त राशि खाते में कराई जमा जांच के बाद आयकर विभाग ने गुरुवार को बरामद 20 लाख रुपए को भारतीय स्टेट बैंक की रेडक्रास शाखा के सरकारी खाते में जमा करा दिया है। फिलहाल आयकर विभाग पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद संबंधित युवक को छोड़ दिया गया है, जबकि पैसे के स्रोत और उपयोग को लेकर जांच जारी है। पुलिस और आयकर विभाग दोनों ही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर पड़ताल कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैरिया बस स्टैंड के पास से 20 लाख रुपए के साथ एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में वह रकम के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए हवाला एंगल से जांच शुरू कर दी है। किराए के मकान में रहता है सागर सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के संगोला निवासी सागर कुमार(30) के रूप में हुई है। फिलहाल नगर थाना क्षेत्र के गरीबनाथ मंदिर रोड में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने उसके बैग से कुल 20 लाख रुपए(500-500 के नोट) बरामद किए।
चेकिंग अभियान के दौरान हुई कार्रवाई एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण और शराबबंदी के अनुपालन को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 9 अप्रैल की रात बैरिया बस स्टैंड के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी मिलने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह न तो रकम के स्रोत का कोई दस्तावेज दिखा सका और न ही यह बता पाया कि पैसे कहां ले जा रहा था। इसके बाद मामले की सूचना आयकर विभाग को दी गई। आयकर विभाग ने जब्त राशि खाते में कराई जमा जांच के बाद आयकर विभाग ने गुरुवार को बरामद 20 लाख रुपए को भारतीय स्टेट बैंक की रेडक्रास शाखा के सरकारी खाते में जमा करा दिया है। फिलहाल आयकर विभाग पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद संबंधित युवक को छोड़ दिया गया है, जबकि पैसे के स्रोत और उपयोग को लेकर जांच जारी है। पुलिस और आयकर विभाग दोनों ही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर पड़ताल कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *