सरकारी टीचर के साथ मौसा ने किया रेप:गाली-गलौज का विरोध करने पर करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

सरकारी टीचर के साथ मौसा ने किया रेप:गाली-गलौज का विरोध करने पर करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

बेतिया के नरकटियागंज में सरकारी स्कूल की 27 वर्षीय शिक्षिका ने अपने मौसा पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। गुरुवार को युवती ने थाने में FIR दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, शिक्षिका अपनी मौसी के घर रहती थी। होली के दिन उसकी मौसी घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान मौसा ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि लोक-लाज के कारण वह लंबे समय तक चुप रही। बदनाम करने की देता था धमकी हालांकि, आरोपी लगातार उस पर आपत्तिजनक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। वहीं विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ बदनाम करने की धमकी देता था। प्रताड़ना से परेशान होकर शिक्षिका ने मौसा का घर छोड़ दिया और किराए के मकान में रहने लगी, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा करना और परेशान करना जारी रखा। आखिरकार, शिक्षिका ने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद उसके पति नरकटियागंज पहुंचे और आरोपी से पूछताछ करने लगे, जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। गुरुवार को घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी हार्डवेयर व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षिका के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता पूर्वी चंपारण की रहने वाली है। वहीं नरकटियागंज प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है। वह पहले अपने मौसा के घर रहकर प्रतिदिन विद्यालय जाया करती थी। दोनों पक्ष के आवेदन पर FIR दर्ज थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, आरोपी की पत्नी ने भी शिकारपुर थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। बेतिया के नरकटियागंज में सरकारी स्कूल की 27 वर्षीय शिक्षिका ने अपने मौसा पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। गुरुवार को युवती ने थाने में FIR दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, शिक्षिका अपनी मौसी के घर रहती थी। होली के दिन उसकी मौसी घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान मौसा ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि लोक-लाज के कारण वह लंबे समय तक चुप रही। बदनाम करने की देता था धमकी हालांकि, आरोपी लगातार उस पर आपत्तिजनक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। वहीं विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ बदनाम करने की धमकी देता था। प्रताड़ना से परेशान होकर शिक्षिका ने मौसा का घर छोड़ दिया और किराए के मकान में रहने लगी, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा करना और परेशान करना जारी रखा। आखिरकार, शिक्षिका ने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद उसके पति नरकटियागंज पहुंचे और आरोपी से पूछताछ करने लगे, जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। गुरुवार को घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी हार्डवेयर व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षिका के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता पूर्वी चंपारण की रहने वाली है। वहीं नरकटियागंज प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है। वह पहले अपने मौसा के घर रहकर प्रतिदिन विद्यालय जाया करती थी। दोनों पक्ष के आवेदन पर FIR दर्ज थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, आरोपी की पत्नी ने भी शिकारपुर थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *