चिरैया | प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़तरी पश्चिमी में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ सरोज कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सुमन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि बीईओ सरोज कुमार सिंह को प्रधानाध्यापक द्वारा माला, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंटर परीक्षा में विज्ञान संकाय के दीपेश कुमार 422, ईशा कुमारी 382 एवं नंदेश 368 तथा कला संकाय के विवेक कुमार 435, तेज प्रताप 409 और चंचल कुमार 374 को सम्मानित किया गया। चिरैया | प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़तरी पश्चिमी में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ सरोज कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सुमन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि बीईओ सरोज कुमार सिंह को प्रधानाध्यापक द्वारा माला, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंटर परीक्षा में विज्ञान संकाय के दीपेश कुमार 422, ईशा कुमारी 382 एवं नंदेश 368 तथा कला संकाय के विवेक कुमार 435, तेज प्रताप 409 और चंचल कुमार 374 को सम्मानित किया गया।


