मोतिहारी |मोतिहारी में टेंपो चालकों ने बढ़े टैक्स के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। टेंपो चालक यूनियन पूर्वी चंपारण के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा पहले से वसूले जा रहे टैक्स को दोगुना कर दिया गया है, जिससे चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंपो चालकों से अनैतिक और बेहिसाब टैक्स वसूला जा रहा है। पार्किंग के नाम पर शुल्क लिया जाता है, जबकि शहर में कहीं भी समुचित पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध नहीं है और न ही कोई बुनियादी सुविधा दी जा रही है। कहा है कि टेंपो चालक जाड़ा, गर्मी और बरसात में सड़क किनारे खड़े होकर आम लोगों को न्यायालय, अस्पताल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक कम किराए में पहुंचाते हैं, इसके बावजूद वे लगातार प्रशासनिक दबाव और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। मोतिहारी |मोतिहारी में टेंपो चालकों ने बढ़े टैक्स के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। टेंपो चालक यूनियन पूर्वी चंपारण के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा पहले से वसूले जा रहे टैक्स को दोगुना कर दिया गया है, जिससे चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंपो चालकों से अनैतिक और बेहिसाब टैक्स वसूला जा रहा है। पार्किंग के नाम पर शुल्क लिया जाता है, जबकि शहर में कहीं भी समुचित पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध नहीं है और न ही कोई बुनियादी सुविधा दी जा रही है। कहा है कि टेंपो चालक जाड़ा, गर्मी और बरसात में सड़क किनारे खड़े होकर आम लोगों को न्यायालय, अस्पताल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक कम किराए में पहुंचाते हैं, इसके बावजूद वे लगातार प्रशासनिक दबाव और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।


