कप्तानगंज में ट्रैक्टर-टैम्पू-बाइक की भिड़ंत, 5 घायल:3 की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

कप्तानगंज में ट्रैक्टर-टैम्पू-बाइक की भिड़ंत, 5 घायल:3 की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

कप्तानगंज में गोरखपुर मुख्य मार्ग पर पटखौली गांव के पास मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर, टैम्पू और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में कप्तानगंज निवासी दिनेश केजरीवाल (40), तारा देवी (50) पत्नी खजांची सैनी, सेराज (42) पुत्र नाजा समेत दो अन्य अज्ञात शामिल हैं। डॉक्टरों ने बताया कि दिनेश केजरीवाल, प्रयागराज निवासी एक युवक और एक अज्ञात की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। सभी लोग बोदरवार से टैम्पू में सवार होकर कप्तानगंज लौट रहे थे। शाम करीब 7:45 बजे पटखौली गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैम्पू और ट्रैक्टर सड़क पर पलट गए, जिससे सभी सवार घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *