लुधियाना के कारोबारी का दर्द का वीडियो:मेरी छाती पर गोली मार दो,पर परिवार को बख्श दो,सरेराह फूट-फूट कर रोया कवर किंग का मालिक

लुधियाना के कारोबारी का दर्द का वीडियो:मेरी छाती पर गोली मार दो,पर परिवार को बख्श दो,सरेराह फूट-फूट कर रोया कवर किंग का मालिक

लुधियाना में व्यापारियों के बीच खौफ का माहौल गहराता जा रहा है। ताज़ा मामला कवर किंग मोबाइल शॉप के मालिक सुनील धीर से जुड़ा है जिन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना दर्द बयां किया है। नेशनल हाईवे पर खड़े होकर सुनील धीर ने रोते हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 1 लाख महीना दो, नहीं तो भाई-बहन के माथे में मारेंगे गोली सुनील धीर ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी दुगरी में ब्रांच शुरू किया है जिसके बाद से ही उन्हें फिरौती के फोन आने शुरू हो गए। धीर के मुताबिक उनकी बहन को फोन कर धमकाया गया और कहा गया या तो एक लाख रुपए महीना देना शुरू कर दो नहीं तो तुझे पता लग जाएगा जब तेरे भाई और तेरे माथे पर गोली मारेंगे। अश्लील गाने लगाकर परिवार को किया जा रहा बदनाम पीड़ित कारोबारी ने रोते हुए आरोप लगाया कि न केवल धमकियां दी जा रही हैं बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी और बहन की तस्वीरों के साथ अश्लील गाने लगाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सुनील ने कहा,मैं कर्ज उठा-उठा कर काम कर रहा हूँ क्या इस शहर में बिजनेस करना हराम है मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है पुलिस और प्रशासन पर जताया भरोसा, लेकिन डरे हुए हैं कारोबारी वीडियो में सुनील धीर ने साफ़ किया कि उन्हें पुलिस प्रशासन या सरकार से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने ACP सरबजीत सिंह और मैडम मेयर का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने सुरक्षा और सहयोग देने की कोशिश की है। हालांकि धमकियां देने वाले बदमाशों के खौफ ने उन्हें इस कदर तोड़ दिया है कि उन्होंने वीडियो में यहाँ तक कह दिया ओ कुत्ते के बच्चों अगर परेशानी है तो मेरे माथे पर गोली मार दो मुझे खत्म कर दो, पर मेरे परिवार को तंग मत करो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *