सीहोर में लगातार 5 दिनों से पारा 40 के पार:बुधवार को 42 डिग्री पहुंचा तापमान; दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा

सीहोर में लगातार 5 दिनों से पारा 40 के पार:बुधवार को 42 डिग्री पहुंचा तापमान; दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा

सीहोर जिले में पिछले 5 दिनों से अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले में 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 22 अप्रैल को यह 42.0 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग अति आवश्यक कार्य होने पर ही चेहरा ढंककर घरों से बाहर निकल रहे हैं। शीतल पेयों का ले रहे सहारा जानकारी के अनुसार, सीहोर में लगातार बढ़ते पारे ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। सूर्य के तीखे तेवर और भीषण गर्मी से बचने के लिए नागरिक अपने चेहरे को कपड़े से ढंककर ही बाहर निकल रहे हैं। इसके साथ ही गर्मी से राहत पाने के लिए लोग लगातार शीतल पेयों का सहारा ले रहे हैं। पिछले 6 दिनों में दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 17 अप्रैल: 41.1 डिग्री सेल्सियस 18 अप्रैल: 40.5 डिग्री सेल्सियस 19 अप्रैल: 41.1 डिग्री सेल्सियस 20 अप्रैल: 41.6 डिग्री सेल्सियस 21 अप्रैल: 42.2 डिग्री सेल्सियस 22 अप्रैल: 42.0 डिग्री सेल्सियस

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *