Lucknow Super Giants vs. Rajasthan Royals Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 32वां मुकाबला बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ होगी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), जो अपने घर में हार का सिलसिला तोड़ना चाहती है, तो दूसरी तरफ होगी राजस्थान रॉयल्स (RR), जो लगातार दो हार के बाद फिर से जीत की पटरी पर लौटने को बेताब है।
LSG के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति
लखनऊ की टीम इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही है। 6 मैचों में से सिर्फ 2 जीत के साथ वे पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर हैं। टीम की सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी और बल्लेबाजी में तालमेल की कमी है। पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में गेंदबाजों ने 254 रन लुटा दिए थे। मोहम्मद शमी और आवेश खान जैसे अनुभवी गेंदबाज अपनी लय तलाश रहे हैं। हालांकि, मयंक यादव की वापसी की खबरों ने टीम को थोड़ी राहत दी है।
डगमगाता मिडिल ऑर्डर बना सिरदर्द
राजस्थान रॉयल्स भले ही टेबल में तीसरे नंबर पर है, लेकिन कप्तान रियान पराग की फॉर्म चिंता का विषय है। उनका इस सीजन का हाईएस्ट स्कोर सिर्फ 20 है। रविंद्र जडेजा और हेटमायर भी अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। टीम की पूरी ताकत उनका टॉप ऑर्डर है, जिसमें यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं।
मैच का सबसे बड़ा बैटल: शमी vs वैभव
पूरी दुनिया की नजरें इस मुकाबले में मोहम्मद शमी बनाम वैभव सूर्यवंशी की जंग पर होंगी। एक तरफ शमी का सालों का अनुभव है, तो दूसरी तरफ वैभव का बेखौफ अंदाज। देखने लायक होगा कि युवा वैभव अनुभवी शमी की स्विंग और सीम को झेल पाएंगे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (Probable 11)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मयंक यादव, अब्दुल समद, दिगवेश राठी, हिम्मत सिंह
राजस्थान रॉयल्स (RR): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: संदीप शर्मा, शुभम दुबे, रवि सिंह, यश पुंजा


