बेटी का मनाया बर्थडे, अगले दिन मिली मां की लाश:घटना के वक्त पति गए थे रिश्तेदारों को छोड़ने गांव, बच्ची ने शव देख मचाया शोर

बेटी का मनाया बर्थडे, अगले दिन मिली मां की लाश:घटना के वक्त पति गए थे रिश्तेदारों को छोड़ने गांव, बच्ची ने शव देख मचाया शोर

गुमला में एक महिला का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। महिला ने एक दिन पहले ही अपनी इकलौती बेटी का तीसरा जन्मदिन मनाया था। परिजन सुसाइड की आशंका जाहिर कर रहे हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय खुशबू देवी के रूप में की गई। बेटी के जन्मदिन की पार्टी में वो बहुत खुश थी। घटना के वक्त खुशबू के पति नंदकेश्वर सिंह कुछ रिश्तेदारों को उनके गांव छोड़ने गए थे और बच्ची घर में सो रही थी। बच्ची ने देखा सबसे पहले शव
जब बचची की नींद खुली तो उसने मां को खुशबू देवी को किचने में दुप्पटे से बने फांसी के फंदे से लटका देखा। इसके बाद बच्ची ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुटे और खुशबू के पति को इसकी सूचना दी। घटना के समय खुशबू देवी ने अपने बेडरूम में बच्ची को सुलाया। इसके बाद वह किचन में गईं और एक कुर्सी के सहारे ओढ़नी को अल्बेस्टर के पाइप हुक में फंसाकर उसी से लटककर अपनी जान दे दी। खुशबू का व्यवहार बद गया था: पति
बुधवार को शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला लाया गया। यहां मृतका के पति नंदकेश्वर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से खुशबू का व्यवहार अचानक अजीबोगरीब हो गया था। कभी-कभी वह रात में अचानक घूमने निकल जाती थी और पूछने पर कहती थी कि उसे पता ही नहीं चलता कि क्या हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। प्ररांभिक जांच में फांसी लगा खुदकुशी करना प्रतीत होता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह सामने आ सकती है। -महेंद्र करमाली, थाना प्रभारी गुमला में एक महिला का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। महिला ने एक दिन पहले ही अपनी इकलौती बेटी का तीसरा जन्मदिन मनाया था। परिजन सुसाइड की आशंका जाहिर कर रहे हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय खुशबू देवी के रूप में की गई। बेटी के जन्मदिन की पार्टी में वो बहुत खुश थी। घटना के वक्त खुशबू के पति नंदकेश्वर सिंह कुछ रिश्तेदारों को उनके गांव छोड़ने गए थे और बच्ची घर में सो रही थी। बच्ची ने देखा सबसे पहले शव
जब बचची की नींद खुली तो उसने मां को खुशबू देवी को किचने में दुप्पटे से बने फांसी के फंदे से लटका देखा। इसके बाद बच्ची ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुटे और खुशबू के पति को इसकी सूचना दी। घटना के समय खुशबू देवी ने अपने बेडरूम में बच्ची को सुलाया। इसके बाद वह किचन में गईं और एक कुर्सी के सहारे ओढ़नी को अल्बेस्टर के पाइप हुक में फंसाकर उसी से लटककर अपनी जान दे दी। खुशबू का व्यवहार बद गया था: पति
बुधवार को शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला लाया गया। यहां मृतका के पति नंदकेश्वर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से खुशबू का व्यवहार अचानक अजीबोगरीब हो गया था। कभी-कभी वह रात में अचानक घूमने निकल जाती थी और पूछने पर कहती थी कि उसे पता ही नहीं चलता कि क्या हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। प्ररांभिक जांच में फांसी लगा खुदकुशी करना प्रतीत होता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह सामने आ सकती है। -महेंद्र करमाली, थाना प्रभारी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *