खगड़िया में गुरुवार को एक नवविवाहिता ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। SDRF की टीम नदी में युवती की तलाश कर रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआही स्थित बुढ़ी गंडक पुल की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती कुछ देर तक पुल पर टहलती रही। दोपहर में आवाजाही कम होने का फायदा उठाकर उसने अपना सुसाइड नोट, फोटो और चप्पल पुल पर ही छोड़कर नदी में कूद गई। आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक युवती गंडक नदी में लापता हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने पुल पर मिले सुसाइड नोट और फोटो पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मौके से युवती की चप्पल भी बरामद की है। सुसाइड नोट में दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। 4 महिने पहले की थी लव मैरिज बताया जाता है कि युवती की पहचान हीरामणि के रूप में हुई है। उसने बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव निवासी विकास कुमार से 4 माह पहले लव मैरिज किया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल में विवाद शुरू हो गया था। परिजन का आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग कर रहे थे, जिसमें बाइक और कैश शामिल थी। पति के हाथों जलाने की रखी इच्छा पुल से बरामद सुसाइड नोट में हीरामणि ने लिखा है कि सबसे पहले इसकी जानकारी विकास और उसके परिवार को दी जाए, ताकि वो लोग खुश हो जाए। उसने अपने पति पर शादी करके घर से निकालने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। नोट में उसने अपना नाम, पता और कुछ मोबाइल नंबर लिखे थे। आखिरी में उसने अपने पति के हाथों मुखाग्नी लेने की इच्छा जताई है। मृतका की मां संजू देवी ने बताया कि शादी के एक महीने बाद से ही हीरामणि को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और घर से निकालने की धमकी दी जाती थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर हीरामणि ने यह कदम उठाया। नदी में सर्च ऑपरेशन जारी नगर थाना के एसआई अजय कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। SDRF की टीम द्वारा नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खगड़िया में गुरुवार को एक नवविवाहिता ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। SDRF की टीम नदी में युवती की तलाश कर रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआही स्थित बुढ़ी गंडक पुल की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती कुछ देर तक पुल पर टहलती रही। दोपहर में आवाजाही कम होने का फायदा उठाकर उसने अपना सुसाइड नोट, फोटो और चप्पल पुल पर ही छोड़कर नदी में कूद गई। आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक युवती गंडक नदी में लापता हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने पुल पर मिले सुसाइड नोट और फोटो पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मौके से युवती की चप्पल भी बरामद की है। सुसाइड नोट में दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। 4 महिने पहले की थी लव मैरिज बताया जाता है कि युवती की पहचान हीरामणि के रूप में हुई है। उसने बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव निवासी विकास कुमार से 4 माह पहले लव मैरिज किया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल में विवाद शुरू हो गया था। परिजन का आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग कर रहे थे, जिसमें बाइक और कैश शामिल थी। पति के हाथों जलाने की रखी इच्छा पुल से बरामद सुसाइड नोट में हीरामणि ने लिखा है कि सबसे पहले इसकी जानकारी विकास और उसके परिवार को दी जाए, ताकि वो लोग खुश हो जाए। उसने अपने पति पर शादी करके घर से निकालने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। नोट में उसने अपना नाम, पता और कुछ मोबाइल नंबर लिखे थे। आखिरी में उसने अपने पति के हाथों मुखाग्नी लेने की इच्छा जताई है। मृतका की मां संजू देवी ने बताया कि शादी के एक महीने बाद से ही हीरामणि को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और घर से निकालने की धमकी दी जाती थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर हीरामणि ने यह कदम उठाया। नदी में सर्च ऑपरेशन जारी नगर थाना के एसआई अजय कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। SDRF की टीम द्वारा नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


