नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में युवा ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दरावां पंचायत अंतर्गत बरौन-भुआलटांड़ मुख्य पथ पर हुई। मृतक की पहचान खड़सारी पंचायत के कदहर गांव निवासी बिजली राम के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार पेशे से ट्रैक्टर चालक था और बालू ढुलाई का काम करता था। मंगलवार सुबह वह ट्रैक्टर से बालू अनलोड कर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही ट्रैक्टर इंजन और डाला सहित सड़क किनारे पलटकर लगभग आठ फीट नीचे खेत में चला गया। चालक ट्रैक्टर के चक्के के नीचे दब गया दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक ट्रैक्टर के चक्के के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन और सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय लोगों ने तुरंत कौआकोल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर को हटवाया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में युवा ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दरावां पंचायत अंतर्गत बरौन-भुआलटांड़ मुख्य पथ पर हुई। मृतक की पहचान खड़सारी पंचायत के कदहर गांव निवासी बिजली राम के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार पेशे से ट्रैक्टर चालक था और बालू ढुलाई का काम करता था। मंगलवार सुबह वह ट्रैक्टर से बालू अनलोड कर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही ट्रैक्टर इंजन और डाला सहित सड़क किनारे पलटकर लगभग आठ फीट नीचे खेत में चला गया। चालक ट्रैक्टर के चक्के के नीचे दब गया दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक ट्रैक्टर के चक्के के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन और सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय लोगों ने तुरंत कौआकोल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर को हटवाया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


