भास्कर न्यूज | हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के चांप निवासी ओमजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक लंबे समय से युवती को शादी का भरोसा देकर उसके संपर्क में था और इस दौरान उसने उसका शारीरिक शोषण किया। इसी बीच आरोपी द्वारा रुपये की मांग करते हुए शादी से मुकरने पर युवती के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई। भास्कर न्यूज | हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के चांप निवासी ओमजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक लंबे समय से युवती को शादी का भरोसा देकर उसके संपर्क में था और इस दौरान उसने उसका शारीरिक शोषण किया। इसी बीच आरोपी द्वारा रुपये की मांग करते हुए शादी से मुकरने पर युवती के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई।


