बेतिया| तिरहुत अंचल कार्यालय में रविवार को अधीक्षण अभियंता उमेश कुमार को अभियंताओं ने विदाई दी। इस अवसर पर दर्जनों अभियंताओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की। प्रभार के आदान-प्रदान के दौरान उमेश कुमार ने कहा कि वे हमेशा अपने सहयोगियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। किसी भी पदाधिकारी या कर्मचारी को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे सेवा देने के लिए तत्पर रहेंगे। वहीं, नए अधीक्षण अभियंता के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद विनोद कुमार ने उमेश कुमार को एक सुलझे और अनुभवी पदाधिकारी बताया। बेतिया| तिरहुत अंचल कार्यालय में रविवार को अधीक्षण अभियंता उमेश कुमार को अभियंताओं ने विदाई दी। इस अवसर पर दर्जनों अभियंताओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की। प्रभार के आदान-प्रदान के दौरान उमेश कुमार ने कहा कि वे हमेशा अपने सहयोगियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। किसी भी पदाधिकारी या कर्मचारी को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे सेवा देने के लिए तत्पर रहेंगे। वहीं, नए अधीक्षण अभियंता के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद विनोद कुमार ने उमेश कुमार को एक सुलझे और अनुभवी पदाधिकारी बताया।


