नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने आईजीआरएस के प्रकरणों में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। प्रकाश विभाग के अंतर्गत समीक्षा के दौरान पाया गया कि विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गंभीर लापरवाही बरती गई है। कई प्रकरणों में भ्रामक एवं अपूर्ण आख्या पोर्टल पर अपलोड की गई है। कुल 58 शिकायतों पर असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होना अत्यंत गंभीर स्थिति को दर्शाता है। इनको नोटिस हुआ जारी, सैलरी भी रुकी नगर आयुक्त द्वारा कार्रवाई करते हुए अवर अभियंता आशुतोष कुमार और सहायक अभियंता राजेश कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने व उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों के विरुद्ध भी वेतन रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जोन पांच कार्यालय का किया निरीक्षण इसके बाद नगर आयुक्त महोदय ने गोविन्द नगर जागेश्वर अस्पताल स्थित जोनल कार्यालय जोन-05 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मार्ग प्रकाश विभाग के अन्तर्गत जोन-1,2,3,4,5 व 6 में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। यह हुए बर्खास्त बर्खास्त होने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों में शहनवाज शरीफ लाईनमैन, रियाजुददीन सिद्दीकी लाईनमैन, सुमित कश्यप लाईनमैन, आशू कुमार लाईनमैन, प्रिया रिसीट/डिस्पैच, जय सिंह लाईनमैन, आयुष पाण्डेय लाईनमैन, राहुल राठौर लाईनमैन, अरूण कुमार लाईनमैन और मो. आरिफ लाईनमैन शामिल हैं। इनको सेवा से पृथक कर दिया गया है।


