Teeth Care Tips:क्या आप जानते हैं बाथरूम में रखा टूथब्रश कितना खतरनाक हो सकता है, जानिए डॉक्टर से

Teeth Care Tips:क्या आप जानते हैं बाथरूम में रखा टूथब्रश कितना खतरनाक हो सकता है, जानिए डॉक्टर से

Teeth Care Tips: अक्सर लोग चमकदार और हेल्दी दांतों को खाना खाने में मदद करने के अलावा खूबसूरती से जोड़कर देखते हैं। लेकिन हेल्दी दांत सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि साफ बोलने के लिए भी जरूरी होते हैं। इसीलिए लोग दांतों का खास ख्याल रखते हैं, लेकिन जाने-अनजाने में ब्रश करने के तरीके या उसे रखने की जगह को लेकर ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो दांतों को कमजोर बना सकती हैं। आज के इस लेख में हम दांतों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने दांतों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

ब्रश रखने की सही जगह (Proper Storage of Toothbrush)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dr.vaishnavi_prabhakar नाम के हैंडल से डॉ. वैष्णवी प्रभाकर ने एक वीडियो शेयर कर दांतों को हेल्दी रखने के बारे में बताया है। उनके अनुसार, हेल्दी दांतों के लिए अच्छे से ब्रश करने के साथ-साथ ब्रश को सही ढंग से रखना भी जरूरी होता है। अक्सर लोग ब्रश को बाथरूम के अंदर ही रखते हैं, लेकिन वहां हवा में मौजूद बैक्टीरिया आसानी से आपके ब्रश पर चिपक सकते हैं। यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, ब्रश को हमेशा बाथरूम से थोड़ा दूर किसी सूखी और सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए। खास तौर पर इसे टॉयलेट सीट के एकदम पास कभी न रखें।

प्लास्टिक बॉक्स का न करें इस्तेमाल (Avoid Using Plastic Covers Boxes)

आज के समय में टूथब्रश को रखने के लिए तरह-तरह के रंगीन प्लास्टिक बॉक्स या कवर आते हैं, जिनमें लोग ब्रश रखना पसंद करते हैं। ऐसे बंद बॉक्स में ब्रश रखने की वजह से नमी बनी रहती है, जिससे सूक्ष्म जीवों (bacteria) के पनपने के चांसेस बढ़ जाते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल करने से बचें और ब्रश को खुला रखें ताकि वह सूख सके।

ब्रश करने के बाद खान-पान (Eating or Drinking After Brushing)

कई लोगों की आदत होती है कि वे ब्रश करने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने लगते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। ब्रश करने के बाद हमारे मसूड़े और दांतों की परत काफी संवेदनशील (sensitive) होती है, इसलिए कम से कम 30 मिनट का गैप जरूर रखें और उसके बाद ही कुछ खाएं या पिएं।

ब्रश करने का सही तरीका (Right Brushing Technique)

ब्रश को कभी भी जोर-जोर से दांतों पर नहीं रगड़ना चाहिए, इससे दांतों की ऊपरी परत (enamel) घिस जाती है। ब्रश को हमेशा 45 डिग्री के एंगल पर रखें और हल्के हाथों से गोल-गोल (circular motion) घुमाते हुए सफाई करें। साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि हर तीन महीने के बाद अपना ब्रश जरूर बदल देना चाहिए, क्योंकि पुराने और घिसे हुए ब्रिसल्स दांतों की सही सफाई नहीं कर पाते।

एसिडिटी और ब्रशिंग (Acidity and Brushing)

जब भी आप कुछ खट्टा या एसिडिक खाते हैं, तो उसके तुरंत बाद ब्रश न करें। इसके अलावा, अगर आपको एसिडिटी या उल्टी जैसी समस्या हो रही है, तो भी तुरंत ब्रश करने से बचें। ऐसे समय में दांतों की परत काफी नरम हो जाती है। कम से कम 30 मिनट रुकने के बाद ही ब्रश करें ताकि आपके दांत सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *