इस्लामाबाद में बातचीत के बीच ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, जंगी जहाज जल्द पहुंच सकता है मिडिल ईस्ट

इस्लामाबाद में बातचीत के बीच ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, जंगी जहाज जल्द पहुंच सकता है मिडिल ईस्ट

एक तरफ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान के वर्ताकारों से सीजफायर के मुद्दे पर बात करेंगे। दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका कूटनीतिक कोशिश के साथ-साथ मध्य एशिया में अपना सैन्य बेड़ा मजबूत कर रहा है।

मिडिल ईस्ट में जंगी बेड़ा बढ़ा रहा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश एयरक्राफ्ट कैरियर को मिडिल ईस्ट को रवाना किया है। यह एयरक्राफ्ट कैरियर तेजी से अटलांटिक महासागर को पार कर रहा है। वह जल्द ही मध्य एशिया में दाखिल हो सकता है। इसके साथ ही, प्रशांत महासागर से ‘यूएसएस बॉक्सर’ और 11वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट भी खाड़ी देशों की तरफ बढ़ रहे हैं। इन्हें वहां पहुंचने में करीब एक हफ्ते का समय लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *